राज्यसभा चुनाव: "भाजपा लड़ेगी भी और जीतेगी भी", प्रवक्ता अजय साह का झामुमो पर पलटवार

भाजपा हमेशा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और एकजुटता पर करती विश्वास

राज्यसभा चुनाव:
(भाजपा प्रवक्ता अजय साह)

भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने झामुमो के आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा न केवल मजबूती से लड़ेगी, बल्कि जीत भी दर्ज करेगी। उन्होंने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन पर हॉर्स ट्रेडिंग की राजनीति करने और चुनाव को लेकर बेवजह भ्रम व आशंकाएं फैलाने का आरोप लगाया।

रांची: भारतीय जनता पार्टी ने झामुमो के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि सुप्रियो भट्टाचार्य का बयान “चोर मचाए शोर” वाली कहावत को चरितार्थ करता है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने सबसे पहले अपने ही विधायकों के कथित रूप से बिकाऊ होने का मुद्दा उठाकर राज्यसभा चुनाव को लेकर संदेह और भ्रम का माहौल बनाया था, वही आज यह दावा कर रहे हैं कि उनके विधायक पूरी तरह पार्टी लाइन पर मतदान करेंगे।

अजय साह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो और कांग्रेस लगातार अनावश्यक आशंकाएं पैदा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हॉर्स ट्रेडिंग की राजनीति का इतिहास रखने वाले दल आज दूसरों पर आरोप लगाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन ने शुरू से ही राज्यसभा चुनाव को लेकर भ्रम फैलाने का काम किया है, जबकि भाजपा ने हमेशा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अपने विधायकों पर विश्वास जताया है।

भाजपा प्रवक्ता ने झामुमो के उन दावों को सिरे से खारिज किया, जिनमें भाजपा के चुनाव मैदान से हटने या चुनाव न लड़ने की बातें कही जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी न केवल राज्यसभा का चुनाव मजबूती से लड़ेगी, बल्कि जीत भी दर्ज करेगी।

झामुमो नेताओं को भाजपा के आंतरिक मामलों में अनावश्यक दखल देने और राजनीतिक भविष्यवाणियां करने की बजाय अपने गठबंधन की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि झामुमो को अपने विधायकों की एकजुटता पर इतना ही भरोसा है, तो उसे बार-बार सार्वजनिक बयान देकर सफाई देने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है। राज्यसभा चुनाव में कौन किसके साथ खड़ा है, इसका फैसला मतदान के दिन स्वतः स्पष्ट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Palamu News: दमदमी गांव में माइंस के गहरे गड्ढे में डूबा युवक, तलाश जारी; ग्रामीणों में आक्रोश 

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने संगठन, कार्यकर्ताओं और विधायकों की एकजुटता के बल पर चुनाव लड़ रही है और जनता तथा जनप्रतिनिधियों का समर्थन उसे प्राप्त है। इसलिए झामुमो को भाजपा की चिंता छोड़कर अपने घर की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: अवैध खनन के विरोध में बहीयरडीह बना रणक्षेत्र, बमबाजी-गोलीबारी में कई ग्रामीण घायल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: बड़कागांव-टंडवा लाइफलाइन संकट: पसेरिया के पास सालभर से आधी धंसी सड़क, विभाग मौन Hazaribagh News: बड़कागांव-टंडवा लाइफलाइन संकट: पसेरिया के पास सालभर से आधी धंसी सड़क, विभाग मौन
Hazaribagh News: उपायुक्त के निर्देश पर ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण
Giridih News: महिला भ्रष्टाचार सुधार समिति ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि
भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News: माँ मथुरासिनी दरबार मंडल का सजा प्रथम दरबार, भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
Koderma News: पथलडीहा बाजार में स्वर्गीय कपूरा देवी की 14वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
Koderma News: सहायक अध्यापक राज कुमार पासवान का रांची में निधन, शिक्षक संघ में शोक
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
Koderma News: चिगलावर पेट्रोल पंप पर शटर काट 5 लाख की बड़ी चोरी
Koderma News: घर में बर्तन मांजने के दौरान चक्कर खाकर गिरी नाबालिग छात्रा, दर्दनाक मौत
सरला बिरला विश्वविद्यालय का जलवा: दो छात्रों को यूएई में मिला ₹32.50 लाख तक का पैकेज
Sahebganj News: पथरा गांव में एनटीपीसी का बड़ा सोलर पैनल उखड़ा, बाल-बाल बचे ग्रामीण