Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त,नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 

समन्वित कार्रवाई से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का संकल्प

Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त,नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
(सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक)

पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें पिछले 5 वर्षों में 1025 मौतों के आंकड़ों पर चिंता जताई गई। बैठक में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती का निर्देश देते हुए बताया गया कि अकेले मई 2026 में 1301 चालान काटकर 21.71 लाख रुपये से अधिक का राजस्व वसूला गया है।

पलामू: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, यातायात व्यवस्था तथा सड़क सुरक्षा उपायों की विस्तार से समीक्षा की गयी।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने मई माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों को दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि मई 2026 में जिले में कुल 35 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 29 लोगों की मौत तथा 17 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। 

पांच वर्षों का चिंताजनक आंकड़ा बना बैठक का मुख्य विषय 

बैठक में उपायुक्त ने पिछले पांच वर्षों में हुई सड़क दुर्घटनाओं की गहन समीक्षा की। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार जिले में पिछले पांच वर्षों के दौरान लगभग 1300 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1025 लोगों की जान गई। यह आंकड़ा जिले में सड़क सुरक्षा की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। उपायुक्त ने इसे अत्यंत चिंताजनक बताते हुए सभी संबंधित विभागों को समन्वित कार्रवाई कर दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश दिये।

 नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई 

उपायुक्त शेखावत ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट यात्रा करने, ओवरस्पीडिंग तथा मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वालों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पर्याप्त संख्या में ब्रेथ एनालाइजर उपलब्ध कराने को कहा। 

यह भी पढ़ें: Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 

बैठक में सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन को लेकर किए जा रहे प्रवर्तन कार्यों की भी समीक्षा की गई। मई माह में विभिन्न यातायात उल्लंघनों के खिलाफ 1301 चालान काटे गए तथा 21.71 लाख रुपये से अधिक का राजस्व वसूला गया। हेलमेट नहीं पहनने के मामलों में सबसे अधिक 476 चालान किए गए। 

यह भी पढ़ें: Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की ई-गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षा बैठक

बैठक में चतरा सांसद प्रतिनिधि ने पांकी एवं लेस्लीगंज क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाते हुए इन क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा उपाय करने की मांग की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी सहित सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Tags: पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत जिला सड़क सुरक्षा समिति बैठक पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी सड़क दुर्घटना मौत के आंकड़े मई 2026 यातायात उल्लंघन चालान राजस्व हेलमेट चेकिंग ओवरस्पीडिंग ब्रेथ एनालाइजर चतरा सांसद प्रतिनिधि पांकी लेस्लीगंज पलामू जिला प्रशासन आज की ताजा खबर लाइव परिवहन विभाग ब्लैक स्पॉट सुधार रोड सेफ्टी काउंसिल और पुलिस चेकिंग अभियान अपडेट्स 2026 Palamu DC Dilip Pratap Singh Shekhawat Road Safety Committee meeting SP Kapil Choudhary road accident death data May 2026 traffic rules Helmet checking overspeeding fine challan revenue Palamu local police crime news Jharkhand transport department and Panki Lesliganj accident zone ledger updates 2026 Palamu regional transport directorates track statutory road safety meets and municipal enforcement logs District executive panels monitor infrastructure funding lines and localized traffic hazard parameters Chotanagpur public safety desks review tactical highway patrol data during quarterly administrative meets Comprehensive statutory transit frameworks and sub-divisional administrative dynamic ledger updates Jharkhand 2026
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान
Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री विवाद पर फॉरवर्ड ब्लॉक का समर्थन, मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग
रांची में दिखेगा पलामू के सिनेमा का दम; सरला बिरला विश्वविद्यालय में 26 जून से सजेगा फिल्मी कलाकारों का महाकुंभ
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त,नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की ई-गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षा बैठक
Dumka News: बीडीओ मोहम्मद एजाज आलम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न
Dumka News: प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक संपन्न
Dumka News: श्रावणी मेला को लेकर बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज, डीसी ने लिया जायजा
Pakur News: तीन दिनों में 92 किसानों के बीच बांटा गया 48 क्विंटल धान बीज
Pakur News: एसआईआर अभियान को लेकर बाबुधन मुर्मू ने नगाड़ा बजाकर जगाया समाज
Hazaribagh News: एसपी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ महाअभियान की शुरुआत
Bokaro News: प्लॉट, भूमि के लीज नवीनीकरण हेतु सेल की व्यापक नीति जारी