Hazaribagh News: विभावि में FDP का दूसरा दिन, भारतीय ज्ञान परंपरा और AI के समन्वय पर चर्चा

डॉ. राजा पाठक ने तकनीकी सत्रों का किया सफल संचालन

Hazaribagh News: विभावि में FDP का दूसरा दिन, भारतीय ज्ञान परंपरा और AI के समन्वय पर चर्चा
(FDP में एआई पर मंथन)

विनोबा भावे विश्वविद्यालय और बीएचयू के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित FDP के दूसरे दिन एआई और भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेशन पर चर्चा हुई। यूसीईटी में आयोजित सत्रों के दौरान डॉ. राजा पाठक ने शिक्षकों को नवाचारी पाठ्यक्रम निर्माण और विभिन्न एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग एवं अन्तर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केन्द्र BHU के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) "Equity-Centred Higher Education: Integrating Bhāratīya Jñāna Paramparā and Artificial Intelligence" के दूसरे दिन विविध अकादमिक सत्रों का सफल आयोजन विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UCET) में किया गया।

दूसरे दिन बतौर संसाधन सेवी सभी तकनीकी सत्रों का संचालन डॉ. राजा पाठक ,सहायक प्राध्यापक, IUCTE ने किया। प्रथम सत्र में उन्होंने "IKS in Curriculum & Indigenous Knowledge Integration" विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा केवल ऐतिहासिक विरासत नहीं, बल्कि समकालीन शिक्षा के लिए एक सशक्त वैचारिक आधार भी प्रदान करती है।

इसके पश्चात आयोजित सत्र "AI in Curriculum: Concepts and Applications" में डॉ. पाठक ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मूल अवधारणाओं, शिक्षा क्षेत्र में इसके उपयोग तथा पाठ्यक्रम विकास में इसकी बढ़ती भूमिका पर चर्चा की। 

अगले सत्र "AI Curriculum Tools and Practical Implementation" में प्रतिभागियों को विभिन्न एआई टूल्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी गई। 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: संत कोलंबस कॉलेज में सात दिवसीय स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान का सफल समापन

दिन के अंतिम सत्र का विषय "पाठ्यक्रम निर्धारण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश" रहा। इस सत्र में प्रतिभागियों ने भारतीय ज्ञान परंपरा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के समन्वित उपयोग से नवाचारी एवं समावेशी पाठ्यक्रम निर्माण की संभावनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: अपराध मुक्त समाज के लिए महिला जनप्रतिनिधियों और पुलिस ने मिलाया हाथ

आइक्यूएसी के निदेशक डॉ अविनाश कुमार एवं पीएम उषा के निदेशक डॉ अरुण कुमार मिश्रा की देखरेख में दूसरे दिन के सत्र संचालित हुए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान
Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री विवाद पर फॉरवर्ड ब्लॉक का समर्थन, मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग
रांची में दिखेगा पलामू के सिनेमा का दम; सरला बिरला विश्वविद्यालय में 26 जून से सजेगा फिल्मी कलाकारों का महाकुंभ
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त,नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की ई-गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षा बैठक
Dumka News: बीडीओ मोहम्मद एजाज आलम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न
Dumka News: प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक संपन्न
Dumka News: श्रावणी मेला को लेकर बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज, डीसी ने लिया जायजा
Pakur News: तीन दिनों में 92 किसानों के बीच बांटा गया 48 क्विंटल धान बीज
Pakur News: एसआईआर अभियान को लेकर बाबुधन मुर्मू ने नगाड़ा बजाकर जगाया समाज
Hazaribagh News: एसपी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ महाअभियान की शुरुआत
Bokaro News: प्लॉट, भूमि के लीज नवीनीकरण हेतु सेल की व्यापक नीति जारी