Sahebganj News: बरहरवा जनता दरबार में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, मौके पर कई मामलों का हुआ निपटारा

PMAY-G की लंबित किस्तों को लेकर लाभुकों ने जताई नाराजगी

Sahebganj News: बरहरवा जनता दरबार में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, मौके पर कई मामलों का हुआ निपटारा
जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते विधायक प्रतिनिधि बरकत खान।

बरहरवा प्रखंड परिसर स्थित विधायक कक्ष में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। जनता दरबार का संचालन विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने किया।

साहिबगंज: बरहरवा प्रखंड परिसर स्थित विधायक कक्ष में नियमित जनता दरबार का आयोजन किया गया। विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के संचालन में हुए इस दरबार में विभिन्न पंचायतों से दर्जनों ग्रामीण अपनी फरियाद लेकर पहुंचे, जहां नासतारा खातून, किरण देवी, रसराज रजक, कमला बेवा, अनवारा बीबी, ललिता कुमारी, अजय कुमार राय, कल्पना दास, मेहबूब आलम, मोहम्मद अयूब अली, अनारूल, हाजी निसार मोहम्मद, रीना सोरेन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।

जनता दरबार में सबसे ज्यादा शिकायत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की दूसरी किस्त नहीं मिलने की रही। लाभुकों ने बताया कि पैसा नहीं मिलने से घर का निर्माण रुक गया है और आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है।कई लोगों ने जमीन से जुड़े विवाद का मामला उठाया। वहीं, कई महिलाओं ने मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायतें की। गांवों में पानी की किल्लत का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। बुजुर्गों और विधवाओं ने पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की।

मैके पर पीएम आवास की शिकायत पर विधायक प्रतिनिधि ने तुरंत PMAY-G समन्वयक लखन मुर्मू को कक्ष में बुलाया। लखन मुर्मू ने बताया कि वर्तमान में फंड उपलब्ध नहीं है, इसी वजह से भुगतान रुका है। फंड आते ही सभी लंबित किस्तें जारी कर दी जाएंगी। अन्य मामलों में बरकत खान ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा कि जिन मामलों का तुरंत समाधान संभव नहीं, उनकी नियमित मॉनिटरिंग होगी।

विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने कहा कि जनता दरबार का मकसद लोगों को सुलभ मंच देना है। ग्रामीणों को छोटी-छोटी बात के लिए दफ्तरों का चक्कर न लगाना पड़े, यही हमारी प्राथमिकता है। अब तक सैकड़ों शिकायतों का समाधान हो चुका है। इससे प्रशासन पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि नियमित सुनवाई से जनप्रतिनिधि और जनता के बीच संवाद मजबूत हुआ है। समस्याओं का समाधान पहले से तेज और आसान हुआ है। मौके पर जिला सोशल मीडिया चेयरमैन नेहाल अख्तर, काजल, गणेश साहा, विष्णु मॉल, छोटेलाल रमानी, दौरान चौधरी, अजित कुमार राय, आलमगीर मंसूरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: मामूली खरोंच पर 108 एंबुलेंस को बनाया बंधक! 20 मिनट तक सड़क पर रुकी रही आपातकालीन सेवा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Koderma News: जमीन विवाद का खूनी अंजाम, झोपड़ी से खींचकर युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका Koderma News: जमीन विवाद का खूनी अंजाम, झोपड़ी से खींचकर युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका
Deoghar News: श्मशान घाट में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में मची सनसनी
Koderma News: अधिवक्ता सूरज सिन्हा की माताजी की पुण्यतिथि पर निराश्रितों के बीच बंटी खाद्य सामग्री
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने क्यों और कैसे बदली रणनीति
Hazaribagh News: एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश
पलामू वॉरियर्स ने रचा इतिहास, झारखंड की पहली विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीता
12 जून को पाकुड़ पहुंचेंगे विनोद कुमार पांडेय और पंकज मिश्रा, तैयारियों में जुटी झामुमो
पत्रकार बनना आसान है, पत्रकारिता करना मुश्किल
हेमंत सोरेन को बड़ा झटका: बड़गाई जमीन घोटाला मामले में डिस्चार्ज याचिका खारिज
भारत ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से रौंदा; मानव सुथार बने जीत के नायक
राज्यसभा चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन झारखंड की राजनीति गरमाई, तीन प्रमुख उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा
Dhanbad News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदी बाइक जब्त; तस्कर फरार