Hazaribagh News: एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश

अनुमंडल पुलिस कार्यालय में थाना प्रभारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक

Hazaribagh News: एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश
बरही में आयोजित क्राइम मीटिंग को संबोधित करते एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर एवं उपस्थित पुलिस अधिकारी।

बरही अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

हजारीबाग: बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर की अध्यक्षता में अनुमंडल पुलिस कार्यालय में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान एसडीपीओ ने हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं, कानून-व्यवस्था की स्थिति, लंबित मामलों के निष्पादन, युवाओं में बढ़ती नशाखोरी तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे विषयों पर गहन चर्चा की।

उन्होंने बीट पुलिसिंग को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने कहा, "जनता का भरोसा पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है। हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई हो और पीड़ित को न्याय मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।"

बैठक में बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार, बरही अंचल पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार, बरकट्ठा थाना प्रभारी आशीष कुमार भगत, चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार, चलकुसा थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार समेत अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: विभावि में FDP का भव्य आगाज: भारतीय ज्ञान परंपरा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समन्वय पर मंथन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन
बदलते मौसम, पेयजल संकट और महंगाई पर बोले पूर्व मेयर प्रत्याशी सोनू खलखो
सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के उपाध्यक्ष बने युवा समाजसेवी हैदर गद्दी, शहर में खुशी की लहर
Sahebganj News: आत्मा सभागार में 'खेत बचाओ अभियान' पर एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजित
Sahebganj News: NSUI ने कुलपति को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र, शैक्षणिक मुद्दों पर जताया विरोध
Sahebganj News: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने की कृषि व पशुपालन विभाग की समीक्षा, दिए कई निर्देश
Koderma News: जमीन विवाद का खूनी अंजाम, झोपड़ी से खींचकर युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका
Deoghar News: श्मशान घाट में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में मची सनसनी
Koderma News: अधिवक्ता सूरज सिन्हा की माताजी की पुण्यतिथि पर निराश्रितों के बीच बंटी खाद्य सामग्री
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने क्यों और कैसे बदली रणनीति
Hazaribagh News: एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश