Hazaribagh News: थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, बकरीद पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील

पेलावाल इंस्पेक्टर साहिद रजा और जिप सदस्य जीतन राम ने संभाला मोर्चा

Hazaribagh News: थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, बकरीद पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील
(फ़ोटो)

हजारीबाग के कटकमदाग थाना परिसर में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कटकमदाग अंचल अधिकारी सत्येन्द्र नारायण पासवान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान रंजन, पेलावाल इंस्पेक्टर साहिद रजा और थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट न डालने, अफवाहों से बचने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

कटकमदाग: थाना परिसर में आगामी ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता कटकमदाग अंचल अधिकारी सत्येन्द्र नारायण पासवान ने की। बैठक में थाना प्रभारी,  जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

बैठक के दौरान पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। अंचल अधिकारी सत्येन्द्र नारायण पासवान ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का पर्व है।, जिसे सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की बात कही। पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान रंजन ने विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं प्रशासन द्वारा दिशा निर्देश को पालन करने की अपील किया।

थाना प्रभारी  सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि पर्व को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा लगातार गश्ती अभियान चलाया जाएगा। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

साथ ही साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखने को लेकर भी चर्चा की गई। प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा नहीं करने और सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर नजर रखने की अपील की।  पेलावाल इंस्पेक्टर साहिद रजा कटकमदाग जिला परिषद सदस्य जीतन राम ने भी बैठक में लोगों को विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील किया। बैठक में उपस्थित असगर अली मोहम्मद खुर्शिद अख्तर नूरी मो मुस्तकीम मो कयुम अंसारी विनय दुबे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: एसपी ने किया गोरहर थाना का औचक निरीक्षण: सुरक्षा व्यवस्था और पंजियों की गहन जांच

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा
Pakur News: बालू-गिट्टी माफिया बेखौफ, रद्दीपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खनन का खेल
Hazaribagh News: बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर, चौपारण थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, बकरीद पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील