Hazaribagh News: भीषण गर्मी से राहत, बरही में एसडीओ ने शुरू की प्याऊ व्यवस्था

एसडीओ ने अधिकारियों को दी निगरानी के निर्देश

Hazaribagh News: भीषण गर्मी से राहत, बरही में एसडीओ ने शुरू की प्याऊ व्यवस्था
बरही में एसडीओ ने गर्मी से राहत के लिए प्याऊ की व्यवस्था की

बरही में बढ़ती भीषण गर्मी और लू को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी जोहन टुड्डू ने राहत पहल करते हुए बरही चौक एवं निबंधन कार्यालय में प्याऊ की व्यवस्था की है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराकर गर्मी से राहत देना है।

हजारीबाग: बरही में लगातार बढ़ती गर्मी एवं लू की गंभीर स्थिति को देखते हुए बरही अनुमंडल पदाधिकारी जोहन टुड्डू ने बरही चौक एवं बरही निबंधन कार्यालय में प्याऊ की व्यवस्था की। इसका उद्देश्य आमजनों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराकर भीषण गर्मी से राहत प्रदान करना है, ताकि आम लोगों को गर्मी के दौरान पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।

इस दौरान एसडीओ जोहन टुड्डू ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी स्थानों पर पेयजल व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए तथा पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही खराब पड़े चापाकलों एवं जलमीनारों की त्वरित मरम्मत कराने तथा आवश्यकतानुसार टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि अत्यधिक गर्मी एवं लू के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें तथा स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक सावधानियों का पालन करें, ताकि गर्मी के प्रभाव से बचा जा सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

छह महीने से पानी के लिए तरस रहे नामोडीह पहाड़िया टोला के ग्रामीण छह महीने से पानी के लिए तरस रहे नामोडीह पहाड़िया टोला के ग्रामीण
स्क्रीन पर प्रतिरोध: जब मीम बन जाए लोकतंत्र का आईना
​पाकुड़िया: भीषण गर्मी में बिजली गुल, आधा दर्जन गांवों में हाहाकार; विभाग के आश्वासन से ग्रामीणों में आक्रोश
लायन प्रेम पाठक बने जोन चेयरपर्सन, Lions Clubs International ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Bokaro News: बंद क्वार्टर चोरी मामले में पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे आरोपी
NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
उपासना मरांडी के प्रयास से बिड़कीबाथान गांव में बिजली संकट खत्म, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित
रोमांचक फाइनल में कामता ने सीआईएसएफ को हराकर जीता एनटीपीसी क्रिकेट टूर्नामेंट
हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता
Hazaribagh News: भीषण गर्मी से राहत, बरही में एसडीओ ने शुरू की प्याऊ व्यवस्था
Giridih News: जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरा समाज, एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
रांची में आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल कार्यशाला का आयोजन, दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन