NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

लाखों छात्रों और अभिभावकों के भविष्य के साथ अन्याय का आरोप

NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
NEET पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित करतीं कांग्रेस नेता अम्बा प्रसाद।

लाखों छात्रों और अभिभावकों के भविष्य के साथ अन्याय का आरोप

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव अम्बा प्रसाद ने नीट परीक्षा में लगातार सामने आ रही पेपर लीक, अनियमितताओं और परीक्षा प्रक्रिया पर उठ रहे गंभीर सवालों को देश के लाखों छात्रों और अभिभावकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की कार्यशैली पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जिस संस्था को देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं की जिम्मेदारी दी गई थी, वही अब अव्यवस्था, गोपनीयता भंग और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुकी है।

पिछले कुछ वर्षों में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने, परीक्षा केंद्रों में धांधली, रिजल्ट में गड़बड़ी और तकनीकी अव्यवस्था की घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि NTA पूरी तरह से अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। नीट जैसी परीक्षा, जिसमें देश के गरीब, मध्यमवर्गीय और ग्रामीण परिवारों के बच्चे वर्षों की मेहनत और सपनों के साथ शामिल होते हैं, उस परीक्षा की पवित्रता पर प्रश्नचिह्न लगना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि युवाओं का भविष्य लगातार असुरक्षित होता जा रहा है। लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं, कोचिंग और पढ़ाई पर परिवार अपनी जीवनभर की कमाई खर्च कर देते हैं, लेकिन अंत में यदि पेपर लीक माफिया और भ्रष्ट तंत्र परीक्षा को प्रभावित कर दें तो यह मेहनतकश छात्रों के साथ सीधा अन्याय है।

पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने समय रहते न तो कोई जवाबदेही तय की और न ही परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम उठाए। हर बार जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करती रही है। अब स्थिति ऐसी हो गई है कि देश के छात्र NTA की निष्पक्षता पर भरोसा खो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: जेलों में महिलाओं के यौन शोषण का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा

कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है। साथ ही कहा कि जब देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाएं बार-बार विवादों में आ रही हैं, शिक्षा मंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर लगातार हो रही इन विफलताओं की जिम्मेदारी कौन लेगा।

यह भी पढ़ें: दीपिका पांडेय का बड़ा दावा: झारखंड बना गरीबों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय मॉडल

कांग्रेस मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निगरानी सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो, तथा NTA की कार्यप्रणाली की व्यापक समीक्षा कर परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए।

कांग्रेस ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और पार्टी देशभर के छात्रों की आवाज बनकर इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी।
आज के प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा,प्रवक्ता सोनाल शांति  मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Ranchi News: बीआईटी मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज, रिसर्च तकनीकों पर हुआ मंथन Ranchi News: बीआईटी मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज, रिसर्च तकनीकों पर हुआ मंथन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग की समीक्षा बैठक में दिए बड़े निर्देश
Dumka News: छह महीने से पानी के लिए तरस रहे नामोडीह पहाड़िया टोला के ग्रामीण
स्क्रीन पर प्रतिरोध: जब मीम बन जाए लोकतंत्र का आईना
​पाकुड़िया: भीषण गर्मी में बिजली गुल, आधा दर्जन गांवों में हाहाकार; विभाग के आश्वासन से ग्रामीणों में आक्रोश
लायन प्रेम पाठक बने जोन चेयरपर्सन, Lions Clubs International ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Bokaro News: बंद क्वार्टर चोरी मामले में पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे आरोपी
NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
उपासना मरांडी के प्रयास से बिड़कीबाथान गांव में बिजली संकट खत्म, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित
रोमांचक फाइनल में कामता ने सीआईएसएफ को हराकर जीता एनटीपीसी क्रिकेट टूर्नामेंट
हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता
Hazaribagh News: भीषण गर्मी से राहत, बरही में एसडीओ ने शुरू की प्याऊ व्यवस्था