जेलों में महिलाओं के यौन शोषण का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा

उच्चस्तरीय जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

जेलों में महिलाओं के यौन शोषण का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा
बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के कारागारों में महिलाओं के कथित यौन शोषण और आपराधिक गठजोड़ को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल अधिकारियों द्वारा सत्ता के बल पर महिला बंदियों का शोषण किया जा रहा है और शिकायतों को दबाने की कोशिश की जा रही है।

रांची: बाबूलाल मरांडी ने राज्य के कारागारों में महिलाओं के कथित यौन शोषण और आपराधिक गठजोड़ को लेकर मुख्यमंत्री Hemant Soren को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है कि राज्य के जेलों में सत्ता के संरक्षण में गंभीर अनियमितताएं हो रही हैं और शिकायतों को दबाने की कोशिश की जा रही है।

बाबूलाल मरांडी ने अपने पत्र में कहा है कि इससे पहले भी काराधीक्षक कुमार चंद्रशेखर पर महिला बंदियों के यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगे थे, लेकिन मामले को दबाने का प्रयास किया गया। अब उन्होंने हजारीबाग जेल के जेलर लवकुश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ भी लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

पत्र में दावा किया गया है कि जेल प्रशासन के कुछ अधिकारी अपने पद और सत्ता का दुरुपयोग कर महिला बंदियों का शोषण कर रहे हैं। साथ ही, शिकायत करने वालों को डराने-धमकाने और मामलों को रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा है।

file:///C:/Users/Welcome/Downloads/pdf%2001.pdf

यह भी पढ़ें: विकेन्द्रित उत्पादन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलती है मजबूती: कल्पना सोरेन

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इससे राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होंगे।

यह भी पढ़ें: तिलैया डैम में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मातम

बाबूलाल मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार के संरक्षण में आपराधिक गठजोड़ पनप रहा है, जिससे आम लोगों का भरोसा व्यवस्था से उठता जा रहा है। उन्होंने दोषी अधिकारियों को तत्काल जेल भेजने और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की मांग की है।

इस मामले को लेकर राज्य की राजनीति भी गरमा सकती है, क्योंकि विपक्ष लगातार सरकार पर प्रशासनिक विफलता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाता रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

गंगा दशहरा पर साहिबगंज में होगी भव्य महाआरती, 26 मई को दीयों से जगमगाएगा गंगा घाट गंगा दशहरा पर साहिबगंज में होगी भव्य महाआरती, 26 मई को दीयों से जगमगाएगा गंगा घाट
गोमिया पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह को किया नमन
रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Pakur News: महेशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-बेटी को मारकर जमीन में गाड़ा
कोडरमा में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, दो माह का मासूम हुआ बेसहारा
कोडरमा में बिजली विभाग का लाइनमैन 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Ramgarh News: जहरीले सांप के काटने से दुधारू गाय की मौत, किसान पर टूटा दुखों का पहाड़
गिरिडीह में छात्रा पायल कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी, भाजपा ने उठाए सवाल
Pakur News: BGR कोल कंपनी से भाकपा माओवादी और टीपीसी के नाम पर 50 लाख रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: बरही को मिले नए SDPO, राधा प्रेम किशोर ने संभाला पदभार
पीएम मोदी के आह्वान पर PR 24x7 का बड़ा फैसला, 1 जून से सभी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम
Bokaro News: नावाडीह में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की शहादत दिवस