Bokaro News: सेल के नए सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा की नियुक्ति को मिली मंजूरी

32 वर्षों के शानदार सफर के बाद शीर्ष पद पर पहुंचे डॉ. पंडा

Bokaro News: सेल के नए सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा की नियुक्ति को मिली मंजूरी
(फ़ोटो)

केंद्र सरकार ने डॉ. अशोक कुमार पंडा को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) का नया चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया है। 1992 में एक प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में करियर शुरू करने वाले डॉ. पंडा के पास वित्त और रणनीतिक प्रबंधन का व्यापक अनुभव है, और वे 31 दिसंबर 2029 तक इस पद पर बने रहेंगे।

बोकारो: केंद्र सरकार ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड  के नए चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। भारत सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डॉ. अशोक कुमार पांडा की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की है। कार्यवाहक सीएमडी के के सिंह को बनाया गया था,जिका कार्यकाल बहुत ही छोटा रहा।डॉ. अशोक कुमार पांडा वर्तमान में सेल  में निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें कंपनी का चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। 

उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर 31 दिसंबर 2029 तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।इस नियुक्ति को सेल  के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कंपनी के वित्तीय और संचालन संबंधी अनुभव को देखते हुए डॉ. पांडा से इस्पात उद्योग में नई रणनीतिक दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।बता दें कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सीएमडी अमरेंदु प्रकाश की जगह डॉक्टर अशोक कुमार पंडा ले रहे। अमरेंदु प्रकाश के इस्तीफे के बाद पद रिक्त था। 28 मार्च को चयन हुआ था।

सेल के नए सीएमडी अशोक कुमार पंडा का सफर 17 अगस्त 1992 में सेल से शुरू हुआ। राउरकेला स्टील प्लांट के सीईओ सचिवालय में कार्यरत रहे। कारपोरेट आफिस में लंबे समय तक कार्य का अनुभव है। साल 2021 में दिल्ली कारपोरेट आफिस से भिलाई स्टील प्लांट के सीजीएम फाइनेंस बनकर आए। यहीं प्रमोशन मिला और 15 जून 2022 को ईडी फाइनेंस बने। इसके बाद अप्रैल 2025 में सेल के डायरेक्टर फाइनेंस बनें। इनका रिटायरमेंट 31 दिसंबर 2029 में है।राउरकेला स्टील प्लांट के सीईओ के टीए से सीएमडी तक राउरकेला स्टील प्लांट से सफर शुरू हुआ। इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में आए। आरएसपी के सीईओ रहे जीएस प्रसाद समेत कई सीईओ के टीए भी अशोक पंडा रह चुके हैं। 

भिलाई स्टील प्लांट के सीजीएम और ईडी फाइनेंस रहते हुए अपनी लाइफ स्टाइल को प्रभावित नहीं होने दिया था। हर रोज शाम 7 से 9 बजे के बीच आफिस में अगले दिन की तैयारी और प्लानिंग करते थे। यहां से निकलने के बाद भिलाई क्लब में बैडमिंटन खेलने जाते थे। डॉ. अशोक कुमार पंडा  अनुभवी वित्त विशेषज्ञ हैं, जिन्हें स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड  के विभिन्न संयंत्रों और इकाइयों में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्हें वित्त के लगभग सभी क्षेत्रों का व्यापक अनुभव है जैसे कि वित्तीय लेखांकन, लागत एवं बजट, वार्षिक व्यावसायिक योजना, परियोजना वाणिज्यिक गतिविधियाँ, कोषागार संचालन, सेवानिवृत्ति ट्रस्ट, कराधान और रणनीतिक प्रबंधन। 

Read More.. बोकारो थर्मल पावर स्टेशन से फिर दामोदर नदी में प्रदूषण का आरोप, सरयू राय ने मांगी कार्रवाई

उन्हें उनके गहन डोमेन ज्ञान, तकनीकी समझ और सक्रिय दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है।बिजनेस फाइनेंस में पीएचडी डॉ. पंडा ने अपने करियर की शुरुआत सेल में प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में की थी, जब उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई पूरा किया था। सेल में कार्य करते हुए भी उन्होंने अपने ज्ञान को बढ़ाने की ललक बनाए रखी और देश के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में से एक, XIM भुवनेश्वर से वित्त में विशेषज्ञता के साथ पूर्णकालिक पीजीडीएम किया।

Read More.. Bokaro News: पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

इसके बाद उन्होंने बिजनेस फाइनेंस में पीएच.डी. की उपाधि भी प्राप्त की। सेल जैसे तकनीक-प्रधान संगठन में, डॉ. पंडा की पृष्ठभूमि, अनुभव, तत्परता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता के चलते उन्होंने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उनके योगदान वाले प्रमुख क्षेत्रों में ऋण में 20,000 करोड़ की कमी लाने हेतु डीलिवरेजिंग प्रयासों के माध्यम से उधारी में कटौती। लागत कटौती की पहल, जिसमें संयंत्र-स्तर पर तकनीकी कारणों की पहचान और कार्य योजना बनाकर अक्षमताओं को दूर करना शामिल है। 

Read More.. Bokaro News: जनगणना 2027 का शंखनाद: फेसबुक लाइव के जरिए जनता को दी गई जानकारी

भारतीय रेल को आपूर्ति किए गए रेलों की उचित कीमत निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका। सेल में स्थायी परिसंपत्तियों की बिक्री की लेखा नीति में संशोधन, जिससे लाभप्रदता में सुधार हुआ। नई कर व्यवस्था में परिवर्तन की पहल, जिससे स्थायी बचत सुनिश्चित हुई। सेल की इकाइयों में ई-इनवॉइसिंग की कार्यान्वयन प्रक्रिया में अग्रणी भूमिका। सेल में केंद्रीकृत वेतन प्रणाली को स्थिर करने में योगदान। अपने पूरे करियर के दौरान, डॉ. पंडा ने उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमताएं दिखाई हैं। वे न केवल स्वयं प्रेरित व्यक्ति हैं, बल्कि टीम को साथ लेकर चलने वाले व्यक्तित्व भी हैं। 

कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी शांत चित्त से काम करने की क्षमता प्रदर्शित की है। उनकी विश्लेषणात्मक क्षमताएं उन्हें विभिन्न समस्याओं का अभिनव समाधान खोजने में मदद करती हैं। उन्होंने जहाँ-जहाँ काम किया है, वहाँ एक सकारात्मक सांस्कृतिक बदलाव लाने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. पंडा ने सेल की कई संयुक्त उद्यम और सहायक कंपनियों के बोर्ड में नामित निदेशक के रूप में भी कार्य किया है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Hazaribagh News: सावंत इंटर कॉलेज का शानदार रिजल्ट, इंटर परीक्षा 2026 में तीनों संकायों में छात्रों ने लहराया परचम Hazaribagh News: सावंत इंटर कॉलेज का शानदार रिजल्ट, इंटर परीक्षा 2026 में तीनों संकायों में छात्रों ने लहराया परचम
Hazaribagh News: सदर अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
Hazaribagh News: डीसी का कड़ा रुख: नीलाम पत्र वादों के निपटारे में सुस्ती पर अधिकारियों को फटकार
Ranchi News: CIT मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों का औद्योगिक भ्रमण, एसएनएल बेयरिंग में सीखी निर्माण तकनीक
Ranchi News: सेवा और मानवता का संदेश: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जागरूकता रैली
Hazaribagh News: डीसी का जनता दरबार: दिव्यांग की पेंशन तुरंत शुरू करने का आदेश, अधिकारियों को दी चेतावनी
Hazaribagh News: बरसोत पंचायत से 65 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर निकले, सांसद मनीष जायसवाल ने पांव पखार कर लिया आशीर्वाद
Bokaro News: ट्रेजरी घोटाले की परतें खंगालने पहुँची राज्य की टीम: प्रधान सचिव अमिताभ कौशल के नेतृत्व में हुई बड़ी कार्रवाई
Bokaro News: 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: आपसी समझौते से निपटाए जाएंगे बरसों पुराने लंबित मामले
Bokaro News: स्टील प्लांट में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया, 13 अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी 
Bokaro News: सेल के नए सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा की नियुक्ति को मिली मंजूरी
Bokaro News: बीएसएल में “कोल, कोक एवं कोल केमिकल्स” विषय पर 53 वीं ऑपरेटिंग कमेटी की बैठक आयोजित