Bokaro News: स्टील प्लांट में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया, 13 अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी 

सी.आर.के. सुधांशु और अशोक कुमार सिंह के विभागों में फेरबदल

Bokaro News: स्टील प्लांट में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया, 13 अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी 
(फ़ोटो)

बोकारो स्टील प्लांट में 13 अधिकारियों का प्रशासनिक तबादला किया गया है, जिसमें बीएसएल ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को जीएम (L&A) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रबंधन ने बोकारो निवास और मानव संसाधन विभाग के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जीएम से लेकर असिस्टेंट मैनेजर स्तर तक के दायित्वों में बदलाव किया है।

बोकारो: स्टील प्लांट में  बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 13 अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है। जीएम सहित 13 अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है।बीएसएल ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को जीएम-टीए (एलआरए) पद से स्थानांतरित कर जीएम (एल एंड ए) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

अब उनके पास बोकारो निवास समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी होगी। वहीं सीआरके सुधांशु को जीएम (एल एंड ए) से जीएम-टीए (एलआरए) बनाया गया है।प्रबंधन द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रमोद शंकर सिंह को डीजीएम-टीए (हॉर्टिकल्चर) से डीजीएम (सीएमएम) पद पर भेजा गया है। शैलेश कुमार दुबे को एजीएम (सीआरएम-3) से एजीएम-टीए (वाटर सप्लाई) की जिम्मेदारी दी गई है।इसी तरह राकेश बाबू वेलपुरी को एजीएम-टीए (सिविल) से एजीएम (एचआर-एल एंड डी) बनाया गया है, जबकि मयंक आकाश को एजीएम-टीए (वाटर सप्लाई) से एजीएम (एल एंड ए) पद पर स्थानांतरित किया गया है।

आदेश में अन्य कई अधिकारियों के विभागीय बदलाव भी किए गए हैं। मनोज कुमार को सीनियर मैनेजर-टीए (इलेक्ट्रिकल) से सीनियर मैनेजर (टीबीएस) तथा राजीव कुमार सिंह को सीनियर मैनेजर (टीबीएस) से सीनियर मैनेजर-टीए (इलेक्ट्रिकल) बनाया गया है।इसके अलावा अशोक कुमार को सीनियर मैनेजर-टीए (वाटर सप्लाई) से सीनियर मैनेजर (सीआरएम-3) तथा सांति राम पात्रा को डिप्टी मैनेजर-टीए (रेवेन्यू) से डिप्टी मैनेजर (एचआर-ओडी) पद पर स्थानांतरित किया गया है।

इसी तरह  बोकारो स्टील प्लांट की माला रानी को डीजीएम (एचआर-ओडी) से स्थानांतरित कर डीजीएम (एचआर-एल एंड डी) बनाया गया है। वहीं नीरज कुमार त्रिपाठी को सीनियर मैनेजर (सीएसआर) पद से हटाकर सीनियर मैनेजर (एल एंड ए–बोकारो निवास) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा कुमार सौरभ को असिस्टेंट मैनेजर (एल एंड ए–बोकारो निवास) से असिस्टेंट मैनेजर (एचआर) पद पर स्थानांतरित किया गया है।
प्रबंधन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी नई जिम्मेदारी संभालने के बाद अपनी रिलीविंग और ज्वाइनिंग रिपोर्ट मानव संसाधन विभाग को उपलब्ध कराएंगे। बताया जा रहा है कि बोकारो निवास और मानव संसाधन विभाग से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है।

Read More.. Bokaro News: समाहरणालय परिसर में  दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का किया गया वितरण 

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Hazaribagh News: सावंत इंटर कॉलेज का शानदार रिजल्ट, इंटर परीक्षा 2026 में तीनों संकायों में छात्रों ने लहराया परचम Hazaribagh News: सावंत इंटर कॉलेज का शानदार रिजल्ट, इंटर परीक्षा 2026 में तीनों संकायों में छात्रों ने लहराया परचम
Hazaribagh News: सदर अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
Hazaribagh News: डीसी का कड़ा रुख: नीलाम पत्र वादों के निपटारे में सुस्ती पर अधिकारियों को फटकार
Ranchi News: CIT मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों का औद्योगिक भ्रमण, एसएनएल बेयरिंग में सीखी निर्माण तकनीक
Ranchi News: सेवा और मानवता का संदेश: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जागरूकता रैली
Hazaribagh News: डीसी का जनता दरबार: दिव्यांग की पेंशन तुरंत शुरू करने का आदेश, अधिकारियों को दी चेतावनी
Hazaribagh News: बरसोत पंचायत से 65 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर निकले, सांसद मनीष जायसवाल ने पांव पखार कर लिया आशीर्वाद
Bokaro News: ट्रेजरी घोटाले की परतें खंगालने पहुँची राज्य की टीम: प्रधान सचिव अमिताभ कौशल के नेतृत्व में हुई बड़ी कार्रवाई
Bokaro News: 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: आपसी समझौते से निपटाए जाएंगे बरसों पुराने लंबित मामले
Bokaro News: स्टील प्लांट में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया, 13 अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी 
Bokaro News: सेल के नए सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा की नियुक्ति को मिली मंजूरी
Bokaro News: बीएसएल में “कोल, कोक एवं कोल केमिकल्स” विषय पर 53 वीं ऑपरेटिंग कमेटी की बैठक आयोजित