Hazaribagh News: बरसोत पंचायत से 65 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर निकले, सांसद मनीष जायसवाल ने पांव पखार कर लिया आशीर्वाद

बुजुर्गों के चेहरे की मुस्कान को सांसद ने बताया अपना सौभाग्य

Hazaribagh News: बरसोत पंचायत से 65 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर निकले, सांसद मनीष जायसवाल ने पांव पखार कर लिया आशीर्वाद
(फ़ोटो)

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत 60वें जत्थे को बरसोत पंचायत से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद ने 65 बुजुर्ग श्रद्धालुओं के पांव पखार कर उनका आशीर्वाद लिया और उनके सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

हजारीबाग: लोकसभा क्षेत्र के बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए चलाए जा रहे सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत 60वां जत्था गुरुवार की देर शाम को बरही विधानसभा क्षेत्र के बरही पूर्वी मंडल अंतर्गत बरसोत पंचायत से रवाना किया गया। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए विदा किया। इस अवसर पर कुल 65 श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ तीर्थ यात्रा पर निकले। 

विदाई के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं के चेहरों पर आस्था, उत्साह और भावनाओं की झलक साफ दिखाई दे रही थी। सांसद मनीष जायसवाल ने वृद्ध महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं का पांव पखार कर उनका आशीर्वाद लिया और उनके सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस भावुक पल ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का उद्देश्य समाज के उन बुजुर्गों को तीर्थ स्थलों के दर्शन कराना है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से अपने जीवन में धार्मिक यात्रा नहीं कर पाते हैं। 

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा और उनके चेहरे पर खुशी लाना सबसे बड़ा सौभाग्य है। यह अभियान लगातार जनआस्था और सेवा का माध्यम बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 59 जत्थे सफलतापूर्वक विभिन्न पवित्र स्थलों का दर्शन कर चुके हैं और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। सांसद ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की। 

इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, हजारीबाग लोकसभा सांसद प्रतिनिधि अजय साव, बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, जिला परिषद प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, मुखिया संघ अध्यक्ष सह मंडल अध्यक्ष विजय यादव, स्थानीय मुखिया सह मंडल सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल चौधरी, भगवान केशरी, मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, आकाश जायसवाल, सुजीत कुमार, दामोदर महतो, रामचन्द्र टुड्डू, रामचन्द्र कुशवाहा, महादेव महतो, इंद्रदेव रजवार, अजय रामराज, संगीता देवी, सुमित्रा देवी, प्रदीप कुशवाहा सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे। सभी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनकी सफल और मंगलमय यात्रा की कामना की।

Read More.. Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधारोपण कार्यक्रम और प्रायोगिक परीक्षा संपन्न

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Hazaribagh News: सावंत इंटर कॉलेज का शानदार रिजल्ट, इंटर परीक्षा 2026 में तीनों संकायों में छात्रों ने लहराया परचम Hazaribagh News: सावंत इंटर कॉलेज का शानदार रिजल्ट, इंटर परीक्षा 2026 में तीनों संकायों में छात्रों ने लहराया परचम
Hazaribagh News: सदर अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
Hazaribagh News: डीसी का कड़ा रुख: नीलाम पत्र वादों के निपटारे में सुस्ती पर अधिकारियों को फटकार
Ranchi News: CIT मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों का औद्योगिक भ्रमण, एसएनएल बेयरिंग में सीखी निर्माण तकनीक
Ranchi News: सेवा और मानवता का संदेश: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जागरूकता रैली
Hazaribagh News: डीसी का जनता दरबार: दिव्यांग की पेंशन तुरंत शुरू करने का आदेश, अधिकारियों को दी चेतावनी
Hazaribagh News: बरसोत पंचायत से 65 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर निकले, सांसद मनीष जायसवाल ने पांव पखार कर लिया आशीर्वाद
Bokaro News: ट्रेजरी घोटाले की परतें खंगालने पहुँची राज्य की टीम: प्रधान सचिव अमिताभ कौशल के नेतृत्व में हुई बड़ी कार्रवाई
Bokaro News: 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: आपसी समझौते से निपटाए जाएंगे बरसों पुराने लंबित मामले
Bokaro News: स्टील प्लांट में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया, 13 अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी 
Bokaro News: सेल के नए सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा की नियुक्ति को मिली मंजूरी
Bokaro News: बीएसएल में “कोल, कोक एवं कोल केमिकल्स” विषय पर 53 वीं ऑपरेटिंग कमेटी की बैठक आयोजित