Hazaribagh News: सदर अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
परिजनों ने नर्सों की कार्यशैली पर उठाए सवाल, नस न मिलने पर सुई लगाने का आरोप
हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6 माह के बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने नर्सों पर नस खोजने के नाम पर बार-बार सुई चुभाने और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जहां मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं डॉक्टर ने बच्चे की स्थिति को पहले से ही गंभीर बताया है।
हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सदर अस्पताल) में एक नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। वहीं बच्चे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक बच्चे की मां ने बताया कि रात से बच्चा लगातार रो रहा था और सुबह उसे उल्टी भी हुई थी। तबीयत बिगड़ने पर वह इलाज के लिए बच्चे को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को भर्ती करने की सलाह दी, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया।

