Sahebganj News: 14 वार्डों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, 14 मई तक बूथ कमेटियां तैयार करने का निर्देश

जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने गमछा पहनाकर किया नए सदस्यों का अभिनंदन

Sahebganj News: 14 वार्डों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, 14 मई तक बूथ कमेटियां तैयार करने का निर्देश
(फ़ोटो)

बरहरवा नगर पंचायत के कुशवाहा टोला में आयोजित झामुमो नगर कमेटी की बैठक में 14 मई तक सभी 14 वार्डों में बूथ कमेटी गठन का लक्ष्य रखा गया। इस दौरान एक वार्ड पार्षद सहित कई स्थानीय नेताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की, जिनका स्वागत जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया।

बरहरवा: झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी जिला कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार को बरहरवा नगर पंचायत के कुशवाहा टोला स्थित आरबी प्लेस में नगर कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो ने की। बैठक में एसआईआर, बीएलए प्रशिक्षण और बूथ कमेटी गठन पर चर्चा हुई।

युवा जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने 14 मई तक सभी 14 वार्डों में बूथ कमेटी गठित कर सूची जिला कमेटी को सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने बूथ कमेटी में महिलाओं को भी शामिल करने पर जोर दिया। बूथ गठन के लिए शक्तिनाथ अमन, धर्मवीर महतो, मो. इकबाल, बप्पन कुमार और नीलकंठ साहा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। जिला उपाध्यक्ष संजीव सामू हेंब्रम ने बीएलए की उपस्थिति जांची और दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान शक्तिनाथ अमन के नेतृत्व में एक वार्ड पार्षद समेत जितेंद्र स्वर्णकार, बम बम महतो, धर्मेंद्र साह, शकील परवेज आदि ने झामुमो का दामन थामा। जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने गमछा पहनाकर सभी का स्वागत किया। बैठक में जिला सचिव सुरेश टुडू, बबलू मिश्रा, मो. इकबाल हुसैन, जहरूल शेख समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Palamu News: कोल्डड्रिंक के 20 रुपये मांगने पर दुकानदार पर चलाई गोली, बाल-बाल बची जान Palamu News: कोल्डड्रिंक के 20 रुपये मांगने पर दुकानदार पर चलाई गोली, बाल-बाल बची जान
Pakur News: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा होटल एवं किराना दुकानों का किया औचक निरीक्षण
Pakur News: खनिज माफिया पर प्रहार: पाकुड़ में फर्जी चालान पर स्टोन चिप्स ढोता हाइवा जब्त
Pakur News: समाहरणालय में जनता दरबार, उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Pakur News: समाहरणालय सभागार में राजस्व एवं भू-अर्जन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
Ranchi News: विश्व रिकॉर्ड विजेता नन्हे तैराक इशांक सिंह का ‘रिलेशंस’ ने किया सम्मान
Palamu News: उपायुक्त की बड़ी बैठक: भूमि हस्तांतरण में देरी पर जताई नाराजगी, दो बड़े अधिकारियों को शोकॉज
Giridih News: इसरी बाजार में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, पांच की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Palamu News: भारत जनगणना 2027 की शुरुआत, नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने किया स्व-गणना पंजीकरण
Giridih News: डीसी का जनता दरबार: जमीन विवाद और पेंशन की समस्याओं पर अधिकारियों को सख्त निर्देश
Giridih News: सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई: डीटीओ ने जब्त किए तीन भारी वाहन, जीटी रोड पर मचा हड़कंप
Sahebganj News: 14 वार्डों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, 14 मई तक बूथ कमेटियां तैयार करने का निर्देश