Palamu News: कोल्डड्रिंक के 20 रुपये मांगने पर दुकानदार पर चलाई गोली, बाल-बाल बची जान

सामान्य विवाद को हिंसक वारदात में बदलने वाले युवक पर कानूनी शिकंजा

Palamu News: कोल्डड्रिंक के 20 रुपये मांगने पर दुकानदार पर चलाई गोली, बाल-बाल बची जान
(फ़ोटो)

पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर नई मोहल्ला में कोल्डड्रिंक के 20 रुपये मांगने पर एक युवक ने किराना दुकानदार ऐनुल खली पर गोली चला दी। निशाना चूकने से दुकानदार सुरक्षित बच गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमलावर सैफ खली को गिरफ्तार कर लिया है।

पलामू: चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नई मोहल्ला में शुक्रवार काे एक किराना दुकानदार की ओर से कोल्डड्रिंक्स के 20 रुपये मांगने पर एक युवक ने उसपर गोली चला दी, लेकिन निशाना चूक जाने से दुकानदार बाल बाल बच गया। दुकानदार पर गोली चलाने वाले युवक की पहचान शाहपुर नई मोहल्ला निवासी सैफ खली के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने शाम 6 बजे बताया कि नई मोहल्ला निवासी ऐनुल खली अपनी जनरल स्टोर की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक युवक दुकान पर आया और 20 रुपये की कोल्डड्रिंक खरीदा। जब ऐनुल खली ने सामान के पैसे मांगे, तो युवक ने गाली-गलौज करते हुए भुगतान से इनकार कर दिया। 

इसके बाद युवक ने हथियार निकालकर दुकानदार पर गोली चला दी। लेकिन गोली दुकानदार को नहीं लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुका था, लेकिन पुलिस की तत्परता से हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस हथियार बरामद करने के लिए आरोपित से पूछताछ कर रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक