प्रधानमंत्री मोदी अब तक के सबसे लोकप्रिय और मजबूत नेता: मंजू कुमारी

झारखंडधाम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां एवं फल 

प्रधानमंत्री मोदी अब तक के सबसे लोकप्रिय और मजबूत नेता: मंजू कुमारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर झारखंडधाम में भाजपा द्वारा "12 साल बेमिसाल" कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंडनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहां प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

गिरिडीह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा बुधवार को झारखंडधाम में "12 साल बेमिसाल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर मोदी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर जमुआ विधानसभा क्षेत्र के सात मंडलों के कार्यकर्ता जुटे। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंडनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके साथ कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरण किया गया, वहीं मंदिर के श्रद्धालुओं को फल बांटे गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, रेल, स्वास्थ्य, रक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। अटल सुरंग जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं देश की बढ़ती क्षमता का प्रतीक हैं। उन्होंने दावा किया कि हाल के वर्षों में रेलवे, सेना, इंजीनियरिंग तथा स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न क्षेत्रों में लाखों युवाओं को रोजगार मिला है।

विधायक ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले गिरिडीह क्षेत्र में शाम ढलते ही आवागमन प्रभावित हो जाता था, जबकि आज लोग रात में भी निर्भय होकर यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सेना को आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाया है तथा करोड़ों परिवारों को शौचालय और गैस कनेक्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। मंजू कुमारी ने प्रधानमंत्री मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय और मजबूत नेता बताते हुए कहा कि उनकी ईमानदार छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापक स्वीकार्यता मिली है।

भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। आज देश के लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, दिए निर्देश

कार्यक्रम में झारखंडधाम मंडल अध्यक्ष विकास मंडल, मंडरो मंडल अध्यक्ष मंतोष उपाध्याय, जमुआ मंडल अध्यक्ष बालगोविंद यादव, हीरोडीह मंडल अध्यक्ष सुधीर राय, मुखिया आशुतोष कुशवाहा, कार्तिक मंडल, मोहन वर्मा, राजेंद्र पंडित, दशरथ महतो, प्रदीप सिंह, नरेश यादव, गंगाधर वर्मा, विजय नंदन पांडेय, रीतलाल वर्मा, विनय यादव, उदय द्विवेदी, मोहन मंडल, पवन द्विवेदी, राजेंद्र पंडित, राजकुमार तुरी, शिवचरण महतो, उदय पंडा, राजेश पंडा, कृष्ण पंडा, किशोर पंडा, दिनेश गुप्ता, पंकज राम, बिरेंद्र राम, नंद किशोर वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: सर्राफा संघ का वार्षिक सम्मेलन रेडक्रॉस भवन में संपन्न, अध्यक्ष राहुल बर्मन हुए सम्मानित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

JSDMS में 55 करोड़ के कथित भुगतान घोटाले की जांच की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र JSDMS में 55 करोड़ के कथित भुगतान घोटाले की जांच की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र
भारत अमोघ सुरक्षा कवच तंत्र निर्माण की तैयारी शुरू की: जे.पी. पांडेय
गंगा जलस्तर अपडेट: साहिबगंज समेत बिहार और बंगाल में बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों में अलर्ट
पांकी जमीन विवाद: विधायक के आरोपों पर दामोदर मिश्रा का पलटवार, बोले- यह राजनीतिक स्टंट
राशन कार्ड और मुफ्त चावल पर सदन में बहस, मंत्री बोले- सभी पात्रों को मिलेगा लाभ
डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग
Virat Kohli-Gautam Gambhir विवाद पर कोटक का बड़ा बयान, बोले- दोनों लगातार करते हैं बातचीत
Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर
PM Modi आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन
FIFA World Cup 2026: हार के बाद जूड बेलिंघम का भावुक संदेश, बोले- एकजुट रहेंगे तो जीतेंगे
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ