इरफान आलम का बयान: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक छात्र आंदोलन जारी रहना चाहिए

सरकार के आश्वासन से नहीं, मांग पूरी होने से खत्म होना चाहिए आंदोलन

इरफान आलम का बयान: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक छात्र आंदोलन जारी रहना चाहिए
गिरिडीह में राजद जिलाध्यक्ष इरफान आलम ने सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने पर प्रतिक्रिया दी।

गिरिडीह में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिलाध्यक्ष इरफान आलम ने सोनम वांगचुक द्वारा अनशन समाप्त किए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की मूल मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी, जो अब तक पूरी नहीं हुई है।

गिरिडीह: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिलाध्यक्ष इरफान आलम ने छात्र आंदोलन और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के हाथों जूस पीकर सोनम वांगचुक द्वारा अनशन समाप्त करना उन्हें अन्ना हजारे आंदोलन की याद दिलाता है इरफान आलम ने कहा कि जैसे अन्ना हजारे ने लोकपाल विधेयक पर सरकार के आश्वासन के बाद अपना अनशन समाप्त किया था, उसी प्रकार सोनम वांगचुक ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मूल मांग पूरी हुए बिना प्रधानमंत्री के आश्वासन पर अपना अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाने और दोषियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन छात्रों की प्रमुख मांग अभी भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है।

राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि छात्र आंदोलन अब व्यापक स्वरूप ले चुका है और बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों पर कायम हैं। उनके अनुसार, यदि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है ,तो आंदोलन और तेज हो सकता है ।इरफान आलम ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में आंदोलन को मजबूत और स्पष्ट नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुए 1974 के छात्र आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि उस आंदोलन ने व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई पीढ़ी भी लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों और व्यवस्था सुधार के लिए आगे आएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा