लोहरदगा की खेल क्रांति को मिलेगा नया आयाम! सेन्हा और भण्डरा में स्टेडियम निर्माण की मांग, कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा गया प्रस्ता
सेन्हा और भण्डरा प्रखंड में आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित करने की मांग
लोहरदगा जिले के सेन्हा और भण्डरा प्रखंड में आधुनिक स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की और राजमनी उरांव ने कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार 'सोनू' को विस्तृत प्रस्ताव सौंपा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन खेल सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।
लोहरदगाः लोहरदगा जिले की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बेहतर संसाधन और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। सेन्हा प्रखंड से जिला परिषद सदस्य सह झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राधा तिर्की तथा भण्डरा प्रखंड से जिला परिषद सदस्य सह जिला योजना समिति सदस्य राजमनी उरांव ने पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार 'सोनू' से मुलाकात कर सेन्हा एवं भण्डरा प्रखंड में स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर विस्तृत आवेदन सौंपा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि लोहरदगा के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन खेल मैदान, प्रशिक्षण और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर पाते। यदि इन क्षेत्रों में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण होता है तो जिले के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
सेन्हा के पारही बिसाहा टोली में
12.05 एकड़ भूमि पर वृहद स्टेडियम की मांग
जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की ने मंत्री को दिए आवेदन में बताया कि सेन्हा प्रखंड के ग्राम पारही बिसाहा टोली स्थित खाता संख्या 158, प्लॉट संख्या 1323 की लगभग 12.05 एकड़ भूमि स्टेडियम निर्माण के लिए उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि यहां आधुनिक स्टेडियम बनने से ग्रामीण युवाओं को नियमित प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों का लाभ मिलेगा तथा पूरे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
भण्डरा में दो स्थानों पर मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव

खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

मंत्री ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा
कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार 'सोनू' ने दोनों जनप्रतिनिधियों द्वारा सौंपे गए मांग पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रेषित करने तथा प्रस्ताव पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। इससे जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में नई उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में लोहरदगा के ग्रामीण क्षेत्रों को भी आधुनिक खेल अधोसंरचना की सौगात मिल सकती है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

