राहुल गांधी, खड़गे, ओम बिरला समेत कई राष्ट्रीय नेताओं ने अभिनव सिद्धार्थ को दिया आशीर्वाद
दिल्ली के होटल अशोका में आयोजित हुआ भव्य विवाहोपरांत रिसेप्शन
लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव सिद्धार्थ के विवाहोपरांत रिसेप्शन का आयोजन नई दिल्ली के होटल अशोका में भव्य रूप से किया गया। समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सहित कई राष्ट्रीय नेता, सांसद, विधायक, मंत्री और विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
लोहरदगा: लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत के सुपुत्र अभिनव सिद्धार्थ के विवाहोपरांत रिसेप्शन का आयोजन दिल्ली में होटल अशोका में किया गया।
इस अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जगत की जानी-मानी हस्तियां उपस्थित हुईं और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
रिसेप्शन में लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश जी सुप्रिया शिले,नवीन जिंदल अनुराग ठाकुर, पवन खेड़ा, गौरव गोगई सहित गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ,उड़ीसा, बिहार ,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ , झारखंड सहित अनेक राज्यों के सांसद, विधायक और मंत्री के साथ के साथ-साथ केंद्रीय प्रशासनिक पदाधिकारी पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सहित झारखंड एवं देश के अनेक स्थानों से आए शुभचिंतक , कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतागण शामिल हुए।
विवाह समारोह और रिसेप्शन में शामिल सभी गणमान्यों ने नवदंपति के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। सांसद श्री सुखदेव भगत ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

