चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान

थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने व्यवसायियों और ग्रामीणों को सुरक्षा के दिए अहम सुझाव

चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान
बिजुलिया मोड़ और आसपास के गांवों में विशेष गश्ती एवं सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाते चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल और पुलिस टीम।

बोकारो जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने बिजुलिया मोड़, पुपुनकी, कालापत्थर, मामरकुदर समेत कई गांवों में विशेष गश्ती और सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने ग्रामीणों और व्यवसायियों से सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा घर खाली छोड़ने से पहले पड़ोसियों और पुलिस को जानकारी देने की अपील की।

बोकारो : चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर. चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के बिजुलिया मोड़ सहित आसपास के गांवों में विशेष गश्ती और सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों और व्यवसायियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा चोरी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।

इस दौरान चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने बिजुलिया मोड़ के व्यवसायियों एवं आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि चोरी सहित किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना से बचाव के लिए पुलिस के साथ-साथ आम लोगों की भी सक्रिय भूमिका आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि कोई परिवार घर में ताला लगाकर बाहर जाता है तो इसकी जानकारी पड़ोसियों को और पुलिस को भी इसकी सूचना दें 

थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उससे पूछताछ करें और तत्काल पुलिस को सूचना दें। नकदी, आभूषण एवं अन्य कीमती सामान सुरक्षित स्थान पर रखें तथा घर को खुला छोड़कर बाहर न जाएं। उन्होंने प्रत्येक गांव और पंचायत में सुरक्षा के उद्देश्य से व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का सुझाव देते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा संबंधी सूचना को तुरंत साझा करें और पुलिस की सहायता लें।

उन्होंने बताया कि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए मोटरसाइकिल गश्ती दल के अलावा प्रमुख चौक-चौराहों पर सादे लिवास में भी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें: पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1

थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने आम नागरिकों से पुलिस को अपेक्षित सहयोग देने तथा भयमुक्त वातावरण बनाने में भागीदारी निभाने की अपील की।

यह भी पढ़ें: डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त, बनी सहमति

इस दौरान पुलिस ने पुपुनकी, कालापत्थर, बिजुलिया, मामरकुदर सहित कई क्षेत्रों में विशेष गश्ती के साथ सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान लोगों को सतर्क रहने, सामुदायिक सहयोग बढ़ाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU
अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया
संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ
ऑपरेशन 'नवजीवन-II' की बड़ी कामयाबी, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1,562 कारतूस बरामद
उपायुक्त रामनिवास यादव ने लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, जून में 1,779 लाइसेंस जारी
चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान
टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन
बरहरवा में खुली फायर एंड सेफ्टी एकेडमी, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर
लोहरदगा की खेल क्रांति को मिलेगा नया आयाम! सेन्हा और भण्डरा में स्टेडियम निर्माण की मांग, कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा गया प्रस्ता
Sahibganj News: उधवा के सरकारी स्कूल में कागजों पर पढ़ाई, हकीकत में घोटाला