अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया

32-गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के 185 मतदान केंद्रों पर आयोजित हुए विशेष शिविर

अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया
गिरिडीह में SIR-2026 विशेष अभियान के तहत मतदान केंद्र का निरीक्षण करते अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे SIR-2026 अभियान के तहत गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के 185 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ एवं अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गिरिडीह: भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत 32-गिरिडीह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के शहरी क्षेत्र अंतर्गत स्थापित कुल 185 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य को तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है। *इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया।

उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण तथा डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित बी.एल.ओ. एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक अभियान की पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं दक्षता के साथ संपन्न कराए जाएं।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर उपस्थित मतदाताओं से संवाद कर गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा प्रत्येक व्यक्ति को सहज एवं सुगम तरीके से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित यह अभियान मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस कार्य में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं बी.एल.ओ. को पूरी गंभीरता, जवाबदेही एवं समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। अनुमंडल पदाधिकारी ने 32-गिरिडीह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष शिविर में अवश्य पहुंचें, गणना प्रपत्र प्राप्त कर उसे सही एवं पूर्ण रूप से भरें तथा निर्धारित अवधि के भीतर जमा करें। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची ही सशक्त लोकतंत्र का आधार है और इसे तैयार करने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी मतदाताओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: जमुआ को मिली बड़ी सौगात, विधानसभा क्षेत्र में बनेगा नया डिग्री कॉलेज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU
अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया
संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ
ऑपरेशन 'नवजीवन-II' की बड़ी कामयाबी, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1,562 कारतूस बरामद
उपायुक्त रामनिवास यादव ने लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, जून में 1,779 लाइसेंस जारी
चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान
टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन