जमुआ को मिली बड़ी सौगात, विधानसभा क्षेत्र में बनेगा नया डिग्री कॉलेज
दीपक भारती ने सरकार और विधायक का जताया आभार
गिरिडीह जिले के जमुआ विधानसभा क्षेत्र में नए डिग्री कॉलेज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री दीपक भारती ने इसे युवाओं और विशेषकर छात्राओं के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया।
गिरिडीह: जमुआ विधानसभा क्षेत्र में नए डिग्री कॉलेज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना संपूर्ण क्षेत्र के लिए एक अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है।
अब जमुआ के छात्र-छात्राओं, विशेषकर हमारी बेटियों को उच्च शिक्षा (Higher Education) प्राप्त करने के लिए अपने घर और परिवार से दूर नहीं जाना पड़ेगा। गांव और घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सपना अब सच होने जा रहा है।उक्त बातें दीपक भारती,जिला कार्यालय मंत्री, गिरिडीह ग्रामीण (भाजपा) ने कही।उन्होंने कहा कि जमुआ के युवाओं के लिए ऐतिहासिक सौगात है ,जमुआ विधानसभा क्षेत्र में नए डिग्री कॉलेज का निर्माण।
इस दूरदर्शी और ऐतिहासिक कार्य के लिए हमारी लोकप्रिय एवं संवेदनशील विधायक मंजू कुमारी तथा झारखंड सरकार का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। कहा कि
"शिक्षा ही विकास की असली नींव है, और जमुआ अब तरक्की के नए आयाम छूने के लिए तैयार है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

