Pakur News: पहाड़पुर झामुमो कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
सभी पंचायतों में पर्यवेक्षक नियुक्त करने का दिया निर्देश
अमड़ापाड़ा प्रखंड के पहाड़पुर स्थित झामुमो कार्यालय में श्यामलाल हांसदा की अध्यक्षता और जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की उपस्थिति में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शत-प्रतिशत जोड़ने और सभी पंचायतों में पर्यवेक्षक नियुक्त करने का कड़ा निर्देश दिया गया।
अमड़ापाड़ा: प्रखंड के पहाड़पुर स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड समिति की बैठक झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम व जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र में चल रहे एस.आई.आर (विशेष मतदाता पुनरीक्षण) की समीक्षा की गई।
इस दौरान अपने संबोधन में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने कहा कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सहयोग व निगरानी हेतू सभी पंचायतों में पर्यवेक्षक की नियुक्ति करते हुए क्षेत्र भ्रमण कर मतदाताओं के फॉर्म भरने व उसे ऑनलाइन करवाने में सहयोग करने का कड़ा निर्देश दिया। वही जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के लोगों को फॉर्म भरने से संबंधी जानकारी विस्तार रूप से देते हुए यह सुनिश्चित करे कि किसी भी हाल में योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में चढ़ने से छूटे ना।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


