बंगाल में समुद्र से बरामद हुआ लापता ट्रॉलर, 9 की मौत, 6 मछुआरे अब भी लापता

बकखाली तट के पास संयुक्त अभियान में बरामद हुआ लापता ट्रॉलर

बंगाल में समुद्र से बरामद हुआ लापता ट्रॉलर, 9 की मौत, 6 मछुआरे अब भी लापता
बकखाली तट के पास बरामद 'मा काली' ट्रॉलर, हादसे में अब तक नौ मछुआरों की मौत, छह की तलाश जारी।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में समुद्र में लापता 'मा काली' ट्रॉलर बरामद कर लिया गया है। ट्रॉलर से रविवार देर रात चार और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या नौ हो गई है।

दक्षिण 24 परगना: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में समुद्री हादसे के बाद लापता मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर 'मा काली' बरामद कर लिया गया है। ट्रॉलर से रविवार देर रात चार और मछुआरों के शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। वहीं, छह मछुआरे अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए संयुक्त अभियान जारी है।

प्रशासन, तटरक्षक बल, नौसेना, वन विभाग और मछुआरा संगठनों की टीम पूरी रात ट्रॉलर और आसपास के समुद्री क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाती रही। आशंका है कि हादसे के दौरान कुछ मछुआरे समुद्र की तेज लहरों में बह गए।

रविवार रात सुंदरबन विकास विभाग के राज्यमंत्री दीपंकर जाना भी घटनास्थल पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी की। इस दौरान प्रशासन और विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, 'मा काली' ट्रॉलर दो जुलाई को दीघा के शंकरपुर बंदरगाह से मछली पकड़ने के लिए निकला था। पांच जुलाई के बाद उसका संपर्क टूट गया था, जिसके बाद बड़े स्तर पर खोज अभियान शुरू किया गया।

पिछले रविवार को बकखाली तट से करीब 35 किलोमीटर दूर चुलकाठी जंगल के पास बाघेरचर इलाके में ट्रॉलर उलटी अवस्था में मिला था। उसे सीतारामपुर घाट लाने के बाद तलाशी के दौरान अब तक नौ शव बरामद किए जा चुके हैं। फिलहाल लापता छह मछुआरों की तलाश जारी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Related Posts

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश