टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन

सुरेंद्र सोरेन को राशन, कपड़े, कंबल और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई

टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन
टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन को राहत सामग्री उपलब्ध कराते प्रशासनिक अधिकारी।

धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड स्थित कमलपुर जंगल में पिछले 15 वर्षों से एकाकी जीवन बिता रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर बीडीओ विशाल पांडेय ने मौके पर पहुंचकर राशन, कपड़े, कंबल और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। साथ ही उनकी झोपड़ी की मरम्मत कर सुरक्षित बनाया गया।

धनबाद: टुंडी प्रखंड के कमलपुर जंगल में पिछले 15 वर्षों से एकाकी और साधनहीन जीवन बिता रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की खबर सामने आने के बाद धनबाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर प्रशासन ने तत्काल राहत और सहायता उपलब्ध कराई।

विभिन्न समाचार पत्रों और मीडिया माध्यमों में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने टुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विशाल पांडेय को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

निर्देश मिलते ही बीडीओ विशाल पांडेय कमलपुर जंगल पहुंचे और सुरेंद्र सोरेन को सूखा राशन सहित आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। उन्हें चावल, दाल, आटा, नमक सहित अन्य जरूरी खाद्य सामग्री दी गई। साथ ही बारिश और खराब मौसम से बचाव के लिए उनकी झोपड़ी की मरम्मत कराई गई तथा रहने योग्य सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रशासन की ओर से कपड़े, कंबल और दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध कराई गईं।

प्रशासन के अनुसार, सुरेंद्र सोरेन के परिजनों ने उन्हें कई बार घर वापस लाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने हर बार जंगल छोड़ने से इनकार कर दिया। हालांकि परिवार ने उनका साथ नहीं छोड़ा है और समय-समय पर जंगल पहुंचकर उनका हालचाल लेता रहता है। बीडीओ ने बताया कि जल्द ही परिजनों से बातचीत कर उन्हें परिवार के साथ वापस ले जाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: तिवारी बस्ती के समीप सीआईएसएफ की छापेमारी, 80 टन कोयला जब्त

उपायुक्त आदित्य रंजन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सुरेंद्र सोरेन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए, ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

उपायुक्त ने कहा कि धनबाद जिला प्रशासन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU
अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया
संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ
ऑपरेशन 'नवजीवन-II' की बड़ी कामयाबी, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1,562 कारतूस बरामद
उपायुक्त रामनिवास यादव ने लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, जून में 1,779 लाइसेंस जारी
चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान
टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन
बरहरवा में खुली फायर एंड सेफ्टी एकेडमी, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर
लोहरदगा की खेल क्रांति को मिलेगा नया आयाम! सेन्हा और भण्डरा में स्टेडियम निर्माण की मांग, कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा गया प्रस्ता
Sahibganj News: उधवा के सरकारी स्कूल में कागजों पर पढ़ाई, हकीकत में घोटाला
राहुल गांधी, खड़गे, ओम बिरला समेत कई राष्ट्रीय नेताओं ने अभिनव सिद्धार्थ को दिया आशीर्वाद
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर कांग्रेस की चिंता, एएसडीडी सूची में 40 लाख से अधिक नाम