बरहरवा में खुली फायर एंड सेफ्टी एकेडमी, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर
भारत सरकार से मान्यता प्राप्त फायर एंड सेफ्टी के प्रोफेशनल कोर्स कराए जाएंगे
साहिबगंज जिले के बरहरवा में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में नॉर्थ स्पेस सेफ्टी प्रोफेशनल एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड की नई शाखा शुरू की गई है।
साहिबगंज: बरहरवा के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में बरहरवा में एक बड़ी पहल हुई है। नॉर्थ स्पेस सेफ्टी प्रोफेशनल एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड की नई शाखा का उद्घाटन बीएसके कॉलेज, बरहरवा के समीप किया गया। शाखा का शुभारंभ फीता काटकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने किया।
एकेडमी द्वारा भारत सरकार से मान्यता प्राप्त फायर एंड सेफ्टी के प्रोफेशनल कोर्स कराए जाएंगे। संस्थान का उद्देश्य 12वीं और ग्रेजुएशन के बाद के युवाओं को उद्योगों में बढ़ती मांग वाले सेफ्टी सेक्टर में कुशल बनाकर रोजगार के अवसर देना है। 12वीं पास और ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं। इंडस्ट्री, कंपनी और सरकारी क्षेत्र के लिए यह जरूरी कोर्स है। कोर्स पूरा करने के बाद नौकरी में मदद भी दी जाएगी।


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

