साहिबगंज में मूसलधार बारिश से किसानों के चेहरे खिले, खेतों में तेज हुई धान रोपाई

लगातार बारिश से खेतों में भरा पानी, रुका हुआ रोपाई कार्य शुरू

साहिबगंज में मूसलधार बारिश से किसानों के चेहरे खिले, खेतों में तेज हुई धान रोपाई
साहिबगंज में मूसलधार बारिश के बाद खेतों में धान की रोपाई करते किसान।

साहिबगंज जिले में हुई मूसलधार बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। खेतों में पानी भरने के बाद रुकी हुई धान रोपाई फिर से तेज हो गई है। पहले बारिश नहीं होने से बिचड़े सूखने लगे थे और किसान सिंचाई के लिए परेशान थे।

साहिबगंज: दिनभर हुई मूसलधार बारिश के बाद जिले के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस बारिश से खेतों में लबालब पानी भर गया और रुका हुआ रोपाई कार्य अब तेजी से शुरू हो गया है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष मानसून की शुरुआत में सामान्य बारिश हुई थी। उसी समय किसानों ने खेतों में बीज डाल दिए थे, लेकिन इसके बाद बारिश न होने से स्थिति चिंताजनक हो गई थी।

तब खेतों में लगा बिचड़ा सूखने लगा था। बोरियो, बरहेट, राजमहल, मंडरो सहित कई प्रखंडों में नदी-नाला का पानी पटवन कर किसी तरह रोपाई की गई, लेकिन अधिकांश खेतों में काम अधूरा पड़ा था। सिंचाई की कोई व्यवस्था न होने से किसान परेशान थे। बिचड़ा तैयार होने के बावजूद पानी के अभाव में रोपाई नहीं हो पा रही थी।

बारिश के बाद सुबह से ही खेतों में रोपाई का काम जोरों पर है। किसान जल्दी-जल्दी रोपाई निपटाने में जुटे हैं। हालांकि, बारिश के साथ मजदूरों की मजदूरी में भी भारी इजाफा हो गया है। पहले जहां रोपाई के लिए प्रति श्रमिक 300 रुपये दिए जाते थे, वहीं अब यह बढ़कर 500 से 600 रुपये तक पहुंच गया है। इसके बावजूद खेतों में मजदूरों की कमी देखी जा रही है। किसान मूल्य बढ़ोतरी की परवाह किए बिना सुबह से ही मजदूरों को काम पर लगा रहे हैं।

 किसानों का कहना है कि इस साल खेती काफी महंगी साबित हो रही है। एक तरफ रासायनिक खाद के दाम बढ़ गए हैं, वहीं दूसरी तरफ रोपाई की मजदूरी भी दोगुनी हो गई है। किसानों का मानना है कि अगर बारिश समय पर होती तो मजदूरी इतनी नहीं बढ़ती। फिलहाल अच्छी बारिश से किसानों को राहत मिली है। अब वे पूरी ताकत के साथ रोपाई का काम पूरा करने में जुटे हैं, ताकि फसल को कोई नुकसान न हो।

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम रील का क्रेज भारी, चौक-चौराहों पर लग रहा जाम

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Palamu News: कांग्रेस के दोहरे रवैये के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला Palamu News: कांग्रेस के दोहरे रवैये के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला
Palamu News: नेशनल कराटे चैंपियनशिप में संत मरियम स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ का फ्लैग मार्च और मोबिलाइजेशन ड्रिल संपन्न 
Dhanbad News: तिवारी बस्ती के समीप सीआईएसएफ की छापेमारी, 80 टन कोयला जब्त
Dumka News: दिसंबर 2026 तक सभी गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने हेतु जलसहियाओं की विशेष बैठक
Dumka News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने संथाल परगना में विधि-व्यवस्था और श्रावणी मेला तैयारियों की समीक्षा की
Dumka News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबूकदेली में आठवीं के 24 विद्यार्थियों को मिली साइकिल
Dumka News: बासुकीनाथ श्रावणी मेला तैयारियों की उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: लिट्टीपाड़ा में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण वितरित
Pakur News: मालपहाड़ी के सालबोनी क्रेशर में चोरी करते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
Pakur News: समाहरणालय में जन समाधान दिवस आयोजित, उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सुनीं समस्याएं