samridh jharkhand
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Dumka News: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Published On
By Anjali Sinha
गोपीकांदर प्रखंड कार्यालय में BDO विजय प्रकाश मरांडी की अध्यक्षता में बाल विवाह उन्मूलन एवं बाल संरक्षण को लेकर विशेष बैठक हुई। इसमें ग्राम साथी संस्था और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में गांव स्तर पर जागरूकता बैठकें करने, आंगनवाड़ी केंद्रों में दीवार लेखन कराने और स्कूलों में जागरूकता रैली निकालने का निर्णय लिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह रोकने के लिए हर महीने प्रगति की समीक्षा की जाएगी और सभी ने मिलकर समाज को इस कुरीति से मुक्त करने की शपथ ली। Pakur News: मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
Published On
By Anjali Sinha
पाकुड़: जिले के जिदातो उच्च विद्यालय में माध्यमिक परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। इस मूल्यांकन केंद्र पर कुल 310 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत कॉपियों... Pakur News: कालाजार से बचाव को लेकर छिड़काव अभियान
Published On
By Anjali Sinha
पाकुड़ के दादपुर पंचायत अंतर्गत पोखरिया गांव में कालाजार से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष कीटनाशक छिड़काव अभियान चलाया। बालू मक्खी के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए घरों और आसपास के क्षेत्रों में दवा का छिड़काव किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को कालाजार के लक्षण, बचाव के उपाय और मच्छरदानी के नियमित उपयोग के प्रति जागरूक किया। विभाग का लक्ष्य जिले के सभी संवेदनशील गांवों में छिड़काव कर इस गंभीर बीमारी के प्रसार को पूरी तरह रोकना है। Pakur News: नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने की पहल
Published On
By Anjali Sinha
पाकुड़ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और पेयजल विभाग ने शहर के विभिन्न वार्डों में जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पाइपलाइन और टंकियों की जांच कर एक सप्ताह के भीतर पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा है। बाधित क्षेत्रों में जल्द मरम्मत के निर्देश देते हुए प्रशासन ने लोगों से लीकेज की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है ताकि सभी को नियमित और स्वच्छ पेयजल मिल सके। Pakur News: नगर परिषद क्षेत्र में विकास योजनाओं की जांच, गुणवत्ता पर दिया गया जोर
Published On
By Anjali Sinha
पाकुड़ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने अभियंताओं की टीम के साथ शहर में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क, नाली और अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने संवेदकों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। कार्यपालक पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का उपयोग पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Dumka News: पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
Published On
By Anjali Sinha
दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने समाहरणालय में पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए 'हर घर जल योजना' को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है। गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने खराब चापानलों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने और पेयजल शिकायतों के लिए एक इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बनाने का आदेश दिया। लापरवाही बरतने वाले संवेदकों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भी दी गई है। Dumka News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
Published On
By Anjali Sinha
दुमका के झनकपुर पंचायत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुखिया अनीता बेसरा ने स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविका, सहिया, जलसहिया और पोषण सखी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीड मनोज कुमार भी शामिल हुए। इस पहल का उद्देश्य पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है। Koderma News: गौशाला समिति ने कोडरमा थर्मल पॉवर प्लांट के पदाधिकारियों को दिया आमंत्रण
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा गौशाला समिति की ओर से 9 नवंबर को होने वाले कवि सम्मेलन और 11 नवंबर को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। इस अवसर पर समिति ने कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के मुख्य अभियंता मनोज ठाकुर, डीजीएम कौशिक राय, प्रबंधक आशीष परीदा और अन्य पदाधिकारियों को आमंत्रित कर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अभियंता मनोज ठाकुर ने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म है और गौशाला का कार्य सराहनीय है। घाटशिला उपचुनाव में आज़ाद समाज पार्टी ने झामुमो को दिया समर्थन
Published On
By Samridh Desk
घाटशिला उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक मोड़ देखने को मिला है। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के निर्देश पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने लिया। इस कदम से उपचुनाव का मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। बालू माफियाओं का आतंक: विरोध करने वाले युवक को ट्रैक्टर से कुचला
Published On
By Samridh Desk
पश्चिमी सिंहभूम: जिले में अवैध बालू खनन का कारोबार अब जानलेवा रूप लेता जा रहा है। जैतगढ़ ओपी थाना क्षेत्र के मुंडाई गांव में अवैध बालू ढुलाई का विरोध करने पर एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों जाम लगाया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद बालू माफिया बेखौफ होकर कारोबार जारी रखे हुए हैं। रांची में सजेगी चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, मुख्य अतिथि होंगे हेमन्त सोरेन
Published On
By Mohit Sinha
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामले विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर एवं झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक ने शिष्टाचार भेंट की। एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। Hazaribagh News: सीमेंट व्यवसायी के घर से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस
Published On
By Mohit Sinha
हजारीबाग के बरकट्ठा क्षेत्र में नकाबपोश लुटेरों ने एक सीमेंट व्यवसायी सुनील कुमार पांडेय और उनके परिवार पर हमला किया। अपराधियों ने बेटे को बंधक बनाकर पीटा और घर तथा दुकान से लगभग छह लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है। घायल परिवार का इलाज बरकट्ठा सीएचसी में कराया गया। 