12 वर्षों तक पेपर लीक कराने और छात्रों पर लाठियां बरसाने वाली भाजपा को JPSC घेराव का नैतिक अधिकार नहीं: राकेश सिन्हा

कांग्रेस ने भाजपा के प्रस्तावित JPSC घेराव को राजनीतिक पाखंड बताया

12 वर्षों तक पेपर लीक कराने और छात्रों पर लाठियां बरसाने वाली भाजपा को JPSC घेराव का नैतिक अधिकार नहीं: राकेश सिन्हा
राकेश सिन्हा (फाइल फोटो)

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा के प्रस्तावित JPSC घेराव पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे राजनीतिक पाखंड करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्र में 12 वर्षों तक पेपर लीक की घटनाएं रोकने और युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है।

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा कल प्रस्तावित झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) घेराव को राजनीतिक पाखंड और युवाओं को गुमराह करने की साजिश बताया है।

सिन्हा ने कहा कि जो भाजपा पिछले 12 वर्षों से केंद्र की सत्ता में रहते हुए देशभर में बार-बार पेपर लीक की घटनाओं को रोकने में विफल रही, लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने दिया और अपने अधिकारों की मांग करने वाले छात्रों पर लाठियां बरसाती रही, उसे आज झारखंड के युवाओं के नाम पर आंदोलन करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि NEET, UGC-NET,  सहित अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं ने करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित किया है। जब देशभर के छात्र न्याय मांग रहे थे, तब भाजपा सरकार जवाब देने के बजाय आंदोलन कर रहे युवाओं पर दमन कर रही थी। आज वही भाजपा झूठी सहानुभूति दिखाकर राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहती है।

राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा को यदि वास्तव में युवाओं की चिंता होती तो वह केंद्र सरकार में वर्षों से खाली पड़े लाखों पदों को भरने की मांग करती, बेरोजगारी पर जवाब देती और परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाती। लेकिन भाजपा का पूरा राजनीतिक चरित्र केवल आरोप लगाने, भ्रम फैलाने और युवाओं की भावनाओं का चुनावी इस्तेमाल करने तक सीमित है।
उन्होंने कहा कि झारखंड की गठबंधन सरकार पारदर्शी एवं समयबद्ध नियुक्ति प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी शिकायत या अनियमितता पर सरकार कानून के अनुसार कार्रवाई करती है। भाजपा का JPSC घेराव युवाओं के हित का आंदोलन नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक विफलताओं से ध्यान भटकाने का एक सुनियोजित प्रयास है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से डीआरएम केएन सिंह की शिष्टाचार मुलाकात, मुरी-पिस्का स्टेशन उद्घाटन का आमंत्रण

राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा को पहले देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए कि 12 वर्षों में रोजगार देने के वादे पूरे नहीं किए, पेपर लीक रोकने में असफल रही और छात्रों की आवाज को लाठियों से दबाने का काम किया। इसके बाद ही उसे नैतिकता और युवाओं के भविष्य की बात करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता और राज्य के युवा भाजपा के इस दोहरे चरित्र को अच्छी तरह पहचान चुके हैं। कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकार, निष्पक्ष भर्ती, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और रोजगार के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण
Dumka News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर DC अभिजीत सिन्हा ने किया बासुकीनाथ का निरीक्षण
Dumka News: रानी सोनवती उच्च विद्यालय में डिजिटल साक्षरता सह साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित
Palamu News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शेखावत ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक की
Koderma News: NH-20 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव ने पेंशनर समाज कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन
झारखंड कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और पेंशन से जुड़े कई प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
Koderma News: परसाबाद गांव में 2 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल
Palamu News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त शेखावत ने दुर्घटनाओं पर जताई गहरी चिंता
Palamu News: JPSC में पारदर्शिता की मांग को लेकर भाजयुमो का छह मुहान चौक पर मशाल जुलूस
Palamu News: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण
Koderma News: रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल में 40 महिलाओं को बांटी बेबी किट और हॉर्लिक्स