मोंगलाबांध दुर्गा मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई विपत्तारिणी पूजा, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

सुबह से मंदिर परिसर में उमड़ी महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़

मोंगलाबांध दुर्गा मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई विपत्तारिणी पूजा, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
पाकुड़िया के मोंगलाबांध दुर्गा मंदिर में विपत्तारिणी पूजा के दौरान पूजा-अर्चना करती श्रद्धालु महिलाएं।

पाकुड़िया प्रखंड के मोंगलाबांध स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में विपत्तारिणी पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। सुबह से बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और विपत्तियों से रक्षा की कामना की।

पाकुड़: पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के मोंगलाबांध स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर प्रांगण में आज विपत्तारिणी पूजा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में माँ विपत्तारिणी की प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
सुबह से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने पूरे उपवास और नियम-निष्ठा के साथ माता की पूजा-अर्चना की।

पूजा के दौरान महिलाओं ने माँ विपत्तारिणी को 13 प्रकार के फल, 13 तरह के फूल, मिठाई और दूर्वा अर्पित की। साथ ही, परिवार को हर प्रकार की विपत्तियों से बचाने और सुख-शांति तथा समृद्धि की कामना करते हुए अपने हाथों में लाल धागा (तागा) बांधा।

मंदिर के पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई और विपत्तारिणी व्रत की कथा सुनाई गई। श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से कथा का श्रवण किया और आरती के बाद एक-दूसरे को प्रसाद वितरित किया। मंगला बांध दुर्गा मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस धार्मिक आयोजन से पूरे पाकुड़िया प्रखंड में उत्साह और उल्लास का माहौल देखा गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार