धार्मिक आयोजन
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Giridih News: सिहोडीह के राधे-राधे गोकुल धाम में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव
Published On
By Anshika Ambasta
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित सिहोडीह राधे-राधे गोकुल धाम चौधरी मोहल्ला के श्री राधे-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने विधिवत पूजा कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। Lohardaga News: प्राचीन देवी मंडप मंदिर में 7 सितंबर से अखंड हरिकीर्तन, शाम को होगी भव्य महाआरती
Published On
By Mohit Sinha
लोहरदगा शहर के बरवा टोली स्थित श्री श्री प्राचीन देवी मंडप मंदिर परिसर में 7 सितंबर को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर मंदिर समिति की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। 7 सितंबर को शुरू होने वाला हरिकीर्तन 8 सितंबर की सुबह संपन्न होगा। इसी दिन शाम को मंदिर परिसर में भव्य महाआरती आयोजित की जाएगी। Sahibganj News: मधुश्रावणी महापर्व शुरू: साहिबगंज में नवविवाहिताओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा 13 दिवसीय व्रत
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज में मिथिला की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रमुख पर्व मधुश्रावणी श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। नवविवाहित महिलाओं ने पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ 13 दिवसीय व्रत का संकल्प लिया। भगवान शिव-पार्वती, गणेश, माता विषहरी तथा नाग-नागिन की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। घर-आंगन में कोहवर और सुहाग गीतों की गूंज के बीच धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुए। Jharkhand News: तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट शिविर में परोसा भोजन
Published On
By Mohit Sinha
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बिहार के तारापुर स्थित बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर द्वारा संचालित सेवा शिविर में पहुंचकर कांवड़ियों की सेवा की। उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन परोसा और रुद्राभिषेक में भाग लेकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। Giridih News: श्रावण की पहली सोमवारी पर गिरिडीह के शिवालयों में उमड़ी आस्था, लंबी कतारें
Published On
By Susmita Rani
श्रावण माह की पहली सोमवारी पर गिरिडीह के सभी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध और गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की। Dumka News: पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में 24 घंटे सफाई व्यवस्था, जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय
Published On
By Susmita Rani
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के तहत सावन की पहली सोमवारी पर बाबा बासुकीनाथ धाम में लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक स्वच्छता व्यवस्था लागू की। मंदिर परिसर, श्रद्धालु मार्ग, शिवगंगा, टेंट सिटी, पार्किंग स्थल और अन्य प्रमुख स्थानों पर शिफ्टवार सफाई कर्मियों की तैनाती की गई। दिन-रात सफाई अभियान चलाया गया और अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की। Dumka News: श्रावणी मेला 2026: बासुकीनाथ धाम में सुरक्षा और सुविधाओं का डीसी ने लिया जायजा
Published On
By Susmita Rani
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के तहत सावन की पहली सोमवारी पर बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर कंट्रोल रूम, टेंट सिटी, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। Palamu News: संसद भवन के सामने संतों का अपमान के विरोध में विहिप ने सद्बुद्धि हवन किया
Published On
By Susmita Rani
पलामू के मेदिनीनगर स्थित गीता भवन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने संसद भवन के बाहर संतों के कथित अपमान के विरोध में सद्बुद्धि हवन का आयोजन किया। संगठन ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यदि किसी विषय पर सवाल उठाने हों तो लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए, न कि संत समाज का अपमान किया जाए। Dumka News: श्रावणी मेला 2026: बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर
Published On
By Susmita Rani
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बासुकीनाथ धाम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए हैं। इन शिविरों में चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श, प्राथमिक जांच और निःशुल्क दवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कोडरमा में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ सद्गुरु देवराहा बाबा गुरु पूर्णिमा अमृत महोत्सव
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा में सेवा निवृत्त वरीय वाणिज्यकर पदाधिकारी एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद के संरक्षण में आयोजित सद्गुरु देवराहा बाबा गुरु पूर्णिमा अमृत महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। Jamshedpur News: श्रावण के प्रथम दिन विधायक सरयू राय ने किया रुद्राभिषेक, जनकल्याण की कामना
Published On
By Susmita Rani
श्रावण मास के प्रथम दिन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बिष्टुपुर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न इस धार्मिक अनुष्ठान में उन्होंने प्रदेश, शहर और सभी नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की। पंडित विनोद पांडेय के आचार्यत्व में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। Sahibganj News: श्रावण मेला 2026: एसडीओ सदानंद महतो ने मोतीझरना धाम का किया निरीक्षण
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज जिले के तालझारी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मोतीझरना धाम में श्रावण मेला-2026 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर पेयजल, शौचालय, विश्राम गृह, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। 