Sahibganj News: श्रावण मेला 2026: एसडीओ सदानंद महतो ने मोतीझरना धाम का किया निरीक्षण
पेयजल, शौचालय, विश्राम गृह और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई
साहिबगंज जिले के तालझारी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मोतीझरना धाम में श्रावण मेला-2026 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर पेयजल, शौचालय, विश्राम गृह, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
साहिबगंज: तालझारी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मोतीझरना धाम में पवित्र श्रावण मास मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो ने मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने श्रद्धालुओं के लिए की गई पेयजल, शौचालय, विश्राम गृह, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से जांच की। इसके बाद उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों और मेला समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने, मेला अवधि में लगातार निगरानी रखने और किसी भी समस्या पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News







