JPSC विवाद: रांची में आंदोलनरत छात्रों से हेमंत सोरेन ने की वार्ता पहल, सर्किट हाउस में बुलाया प्रतिनिधिमंडल

शाम 5 से 6 बजे के बीच छात्र देंगे अंतिम प्रतिक्रिया

JPSC  विवाद: रांची में आंदोलनरत छात्रों से हेमंत सोरेन ने  की वार्ता पहल, सर्किट हाउस में बुलाया प्रतिनिधिमंडल
रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलनरत छात्रों से वार्ता का प्रस्ताव लेकर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी।

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में 12 दिनों से आंदोलनरत छात्रों से बातचीत के लिए झारखंड सरकार ने पहल की है। एसडीओ रजत और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने छात्रों को पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सर्किट हाउस में वार्ता का प्रस्ताव दिया।

रांची: राजधानी रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में पिछले 12 दिनों से आंदोलनरत छात्रों से बातचीत के लिए झारखंड सरकार ने पहल की है। बुधवार को सरकार का प्रस्ताव लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रजत और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे तथा छात्रों को वार्ता का प्रस्ताव दिया।

एसडीओ रजत ने बताया कि सरकार छात्रों से बातचीत करना चाहती है। इसके लिए छात्रों से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल (डेलीगेशन) बनाने को कहा गया है। उन्होंने शाम 4 बजे सर्किट हाउस में सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच वार्ता का प्रस्ताव रखा।

Jharkhand Govt Ad
हालांकि छात्रों ने सरकार के प्रस्ताव पर बातचीत के लिए सहमति तो जताई, लेकिन साफ कहा कि वार्ता बंद कमरे में नहीं होगी। उनका कहना है कि बातचीत मीडिया की मौजूदगी में सार्वजनिक रूप से होनी चाहिए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। छात्रों का तर्क है कि उनकी मांगें पूरे राज्य के युवाओं से जुड़ी हैं, इसलिए वार्ता भी खुले मंच पर होनी चाहिए।

आंदोलनरत छात्रों ने कहा कि सरकार 12 दिन बाद बातचीत के लिए आगे आई है। उन्होंने बताया कि सरकार के प्रस्ताव पर आपसी चर्चा के बाद शाम 5 से 6 बजे के बीच अंतिम निर्णय लेकर अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: सुखद भविष्य के लिए बचत की आदत जरूरी: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में परमजीत कौर

मुख्यमंत्री बोले- केवल जांच नहीं, स्थायी समाधान हमारा लक्ष्य

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य के युवाओं की चिंताएं सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक का मुद्दा केवल झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के कई राज्यों में यह गंभीर चुनौती बन चुका है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: BIT मेसरा में 6 अगस्त से शुरू होगा ICTFSD-2026, देश-विदेश के वैज्ञानिक होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार इस मामले में पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। संबंधित एजेंसियां लगातार जांच कर रही हैं और दोषियों को जेल भी भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल जांच कराना नहीं, बल्कि युवाओं को स्थायी और भरोसेमंद समाधान उपलब्ध कराना है।

उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड सरकार के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। जिन छात्रों या अभ्यर्थियों की कोई भी मांग या सुझाव है, वे सरकार के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं। सरकार उनकी हर बात को गंभीरता से सुनेगी।

 
 
 
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Koderma News: DAV पब्लिक स्कूल में नियमित सामूहिक पीटी, स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मन का दिया संदेश Koderma News: DAV पब्लिक स्कूल में नियमित सामूहिक पीटी, स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मन का दिया संदेश
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल
Jharkhand Politics: विधानसभा में गूंजेगा JPSC-JSSC मामला, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
Shravani Mela 2026 : देवघर प्रशासन की डिजिटल पहल, श्रावणी मेला में फोटो अपलोड कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
JPSC विवाद: रांची में आंदोलनरत छात्रों से हेमंत सोरेन ने की वार्ता पहल, सर्किट हाउस में बुलाया प्रतिनिधिमंडल
Ranchi News: सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र में लगा समाधान शिविर, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान
JPSC विवाद: पाकुड़ में JLKM का प्रदर्शन, युवाओं के मुद्दों पर सरकार से की 11 सूत्री मांग
Facebook Controversy: प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब तलब, मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन में बिना शर्त माफी की मांग
Palamu News: पिपरा के धनमानी +2 उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति गठन की तैयारी पूरी
Palamu Crime News: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार, पैरोल पर पहुंचीं पत्नी रिया, बेटे अक्षत ने दी मुखाग्नि
Palamu News: हरिहरगंज के वार्ड-5 में सड़क और नाली निर्माण योजना का हुआ शिलान्यास
Giridih News: स्पीड पोस्ट की धुंधली रसीदों से उपभोक्ता परेशान, डाक विभाग को भेजी शिकायत