JPSC News
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... हेमन्त सोरेन की सरकार ने आपातकाल के मंजर की दिला दी याद: संजय सेठ
Published On
By Mohit Sinha
रांची में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने JPSC, JSSC CGL समेत पिछले छह वर्षों में आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच कराने की मांग की। JPSC सिविल सेवा और फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक
Published On
By Suman Kumari
JPSC सिविल सेवा और फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्तियों को रद्द करने के झारखंड सरकार के फैसले पर हाई कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति दीपक रौशन की अदालत ने तीन अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा तथा फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्तियों को रद्द करने के आदेश को अगले आदेश तक प्रभावी नहीं होने दिया। अदालत ने राज्य सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग से जवाब मांगा है। Jharkhand Vidhansabha: छात्र आंदोलन और JPSC-JSSC विवाद पर विधानसभा में घमासान, अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित
Published On
By Suman Kumari
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों की मांगों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। दूसरी पाली में दोपहर 2:06 बजे कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य आमने-सामने आ गए। नारेबाजी और तीखी नोकझोंक के बीच विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने दोपहर 2:28 बजे सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। Breaking News: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते गिरफ्तार, CID की कार्रवाई से बढ़ी हलचल
Published On
By Suman Kumari
झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच CID ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी उनसे पहले भी कई दौर में पूछताछ कर चुकी थी। JPSC विवाद: विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र
Published On
By Suman Kumari
रांची में JPSC-JSSC समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ हुए विधानसभा घेराव के दौरान ‘पुष्पा भाऊ’ ने छात्रों के समर्थन में पहुंचकर अपने खास अंदाज में लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले छात्रों पर पड़ता है। JPSC विवाद: JPSC गड़बड़ी मामले में पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य से CID की पूछताछ
Published On
By Suman Kumari
रांची में JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच कर रही CID के समन पर आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य सोमवार को पूछताछ के लिए CID कार्यालय पहुंचीं। सूत्रों के अनुसार, JPSC के तीनों सदस्यों को जांच एजेंसी की ओर से समन भेजा गया था। समन के बाद तीनों सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। JPSC विवाद: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में भाजयुमो की प्रेस वार्ता, निष्पक्ष जांच की मांग
Published On
By Suman Kumari
हजारीबाग में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, धांधली और अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो ने प्रेस वार्ता की। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में भाजयुमो हजारीबाग जिलाध्यक्ष राजकरण पांडेय ने आंदोलनरत छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। JPSC विवाद: JPSC मामले की CBI और ED जांच हो, यह अरबों रुपये का खेल है: जयराम महतो
Published On
By Suman Kumari
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो ने JPSC भर्ती विवाद में CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर आर्थिक लेनदेन हुआ है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल CBI ही नहीं, बल्कि धन के लेनदेन की जांच के लिए ED को भी शामिल किया जाना चाहिए। JPSC विवाद: सुदिव्य कुमार बोले- छात्रों से बातचीत के बाद होगा निर्णय, CBI जांच पर सरकार करेगी विचार
Published On
By Suman Kumari
झारखंड सरकार ने JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के संकेत दिए हैं। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि सरकार CBI जांच की मांग सहित सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस पूरे मामले को संवेदनशीलता के साथ देख रहे हैं। वहीं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने भी स्पष्ट किया कि छात्र प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद ही CBI जांच पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। Jharkhand Politics: विधानसभा में गूंजेगा JPSC-JSSC मामला, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
Published On
By Suman Kumari
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत छात्रों से नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया। उन्होंने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की। JPSC विवाद: रांची में आंदोलनरत छात्रों से हेमंत सोरेन ने की वार्ता पहल, सर्किट हाउस में बुलाया प्रतिनिधिमंडल
Published On
By Suman Kumari
रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में 12 दिनों से आंदोलनरत छात्रों से बातचीत के लिए झारखंड सरकार ने पहल की है। एसडीओ रजत और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने छात्रों को पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सर्किट हाउस में वार्ता का प्रस्ताव दिया। JPSC विवाद: पाकुड़ में JLKM का प्रदर्शन, युवाओं के मुद्दों पर सरकार से की 11 सूत्री मांग
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़ समाहरणालय के समक्ष झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के बैनर तले युवाओं के विभिन्न मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ नेता मार्क बास्की ने किया। प्रदर्शन के दौरान जेपीएससी एवं जेएसएससी में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, लंबित नियुक्तियां पूरी करने, नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करने, रिक्त पदों पर बहाली और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों को उठाया गया। 