JPSC विवाद: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में भाजयुमो की प्रेस वार्ता, निष्पक्ष जांच की मांग

कथित पेपर लीक, धांधली और अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की उठाई आवाज

JPSC विवाद: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में भाजयुमो की प्रेस वार्ता, निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में हजारीबाग में प्रेस वार्ता करते भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजकरण पांडेय।

हजारीबाग में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, धांधली और अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो ने प्रेस वार्ता की। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में भाजयुमो हजारीबाग जिलाध्यक्ष राजकरण पांडेय ने आंदोलनरत छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की।

हजारीबाग: JPSC एवं JSSC की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, धांधली और अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो हजारीबाग जिला की ओर से शनिवार को एकदिवसीय प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान संगठन ने आंदोलनरत छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजकरण पांडेय ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं राज्य के लाखों युवाओं के भविष्य और वर्षों की मेहनत से जुड़ी हैं। परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता के आरोपों से छात्रों का व्यवस्था पर भरोसा प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि छात्रों की शिकायतों पर सरकार को गंभीरता से विचार करते हुए निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि कथित अनियमितताओं की जांच, दोषियों पर कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर भाजयुमो छात्रों के साथ खड़ा है। मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।

वहीं, भाजयुमो कार्यकर्ता दीपक मेहता ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवाओं ने वर्षों समय और संसाधन लगाए हैं। ऐसे में परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता के आरोपों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Crime News: कटकमसांडी में पॉक्सो एक्ट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक समारोह में पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक समारोह में पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन
pakur News: खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, आमड़ापाड़ा में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण
Adivasi Mahotsav: मोरहाबादी में सजेगा आदिवासी संस्कृति का भव्य मंच, वंदना दादेल ने तैयारियों का लिया जायजा
तकनीक और परंपरा के समन्वय से संभव है आदिवासी सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सपना
JPSC विवाद: JPSC-JSSC कथित धांधली पर सरकार और छात्रों की वार्ता, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने गांडेय नवोदय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
गिरिडीह में पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
Koderma News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता
Koderma News: सीओ सारांस जैन ने गरियाय बिरहोर टोला का किया औचक निरीक्षण
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने की अपील, 9 अगस्त शिविर में जुड़वाएं नाम
Sahebganj News: तीनपहाड़ के लोहिया भवन के पास लटका बिजली का तार, बड़े हादसे का खतरा
Koderma News: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में चमके कोडरमा के जवान