Politics News: पलामू-गढ़वा के विकास के लिए रेल कनेक्टिविटी पर जोर, सांसद वीडी राम ने सौंपा ज्ञापन

नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार से मिले सांसद विष्णु दयाल राम

Politics News: पलामू-गढ़वा के विकास के लिए रेल कनेक्टिविटी पर जोर, सांसद वीडी राम ने सौंपा ज्ञापन
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से मुलाकात कर सांसद वीडी राम ने अंबिकापुर-गढ़वा रेल लाइन में बड़गढ़-भंडरिया को जोड़ने की मांग उठाई।

पलामू के सांसद विष्णु दयाल (वीडी) राम ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार से मुलाकात कर अंबिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा नई रेल लाइन के अलाइनमेंट में बड़गढ़ और भंडरिया प्रखंडों को शामिल करने की मांग उठाई। उन्होंने बरवाडीह-चिरमिरी-अंबिकापुर रेल लाइन परियोजना को भी जल्द स्वीकृति देने का आग्रह किया।

पलामू : मेदिनीनगर पलामू संसदीय क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल (वीडी) राम ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार से मुलाकात कर क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रस्तावित अंबिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा नई रेल लाइन के वर्तमान अलाइनमेंट में संशोधन कर बड़गढ़ और भंडरिया प्रखंडों को शामिल करने तथा लंबे समय से लंबित बरवाडीह-चिरमिरी-अंबिकापुर रेल लाइन परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया।

सांसद ने ज्ञापन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अंबिकापुर-गढ़वा रेल लाइन को स्वीकृति मिलना पलामू और गढ़वा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम है, लेकिन वर्तमान अलाइनमेंट में बड़गढ़ और भंडरिया जैसे भौगोलिक रूप से दुर्गम और पिछड़े क्षेत्रों को शामिल नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में असंतोष है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर नागरिक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन लगातार आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

रेल संपर्क से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

Jharkhand Govt Ad
वीडी राम ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को बताया कि बड़गढ़ और भंडरिया आज भी सड़क, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं के मामले में काफी पिछड़े हुए हैं। यदि इन क्षेत्रों को प्रस्तावित रेल लाइन या किसी लिंक लाइन के माध्यम से भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जाता है, तो स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, कृषि एवं वन उत्पादों के विपणन को बढ़ावा मिलेगा तथा नए निवेश और उद्योगों की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

बरवाडीह-चिरमिरी रेल लाइन को जल्द मिले मंजूरी

सांसद ने बैठक के दौरान दशकों से लंबित बरवाडीह-चिरमिरी-अंबिकापुर रेल लाइन परियोजना का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने रेलवे बोर्ड से इस परियोजना की फाइल पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए आवश्यक बजटीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया, ताकि क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही रेल संपर्क की मांग पूरी हो सके।

यह भी पढ़ें: Palamu News: 87 लाख की लागत से बदलेगी जिला पुस्तकालय की तस्वीर, उपायुक्त ने कार्यों की समीक्षा की

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के मुक्केबाज़ों का कमाल, 7 गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाई धूम कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के मुक्केबाज़ों का कमाल, 7 गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाई धूम
Sahebganj News: वन विभाग के आश्वासन के बाद भी गायब हुई लकड़ी, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Sahebganj News: सिविल सर्जन कार्यालय में प्रभारी प्रधान सहायक अश्वनी कुमार सिन्हा को दी गई विदाई
Dumka News: JCECEB ANM परीक्षा के लिए PREJHA फाउंडेशन लगाएगा निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कैंप
Dumka News: विधायक बसंत सोरेन और उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया 'झारफल' कटहल यूनिट का उद्घाटन
Dhanbad News: एएमपी कोलियरी कर्मी मंटु महतो की इलाज के दौरान मौत, जीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
Dhanbad News: कोयला चोरी रोकने को CISF का बड़ा एक्शन, विभिन्न क्षेत्रों में वाहन जांच
Pakur News: घाटचोरा में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल
Pakur News: डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया बने नए सिविल सर्जन, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का लिया संकल्प
Pakur News: सीएचसी में अब उपलब्ध है आधुनिक इलाज, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 में 4 अगस्त से शुरू होगी विशेष हेलीकॉप्टर सेवा
Giridih News: सर्वजन पेंशन योजना के 2.87 लाख लाभुकों के बैंक खाते में भेजे गए ₹58.34 करोड़