कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के मुक्केबाज़ों का कमाल, 7 गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाई धूम

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के मुक्केबाज़ों का कमाल, 7 गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाई धूम
जैस्मिन लंबोरिया अपने CWG 2026 गोल्ड मेडल के साथ पोज़ देती हुईं। (IS:ESPN)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने मुक्केबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक अपने नाम किए। महिला वर्ग में पांच और पुरुष वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय मुक्केबाजों ने देश का गौरव बढ़ाया।

ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शनिवार को मुक्केबाजी में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 3 रजत और अन्य स्पर्धाओं में 3 पदक जीतकर कुल 13 पदक अपने नाम किए। दिनभर के शानदार प्रदर्शन के बाद भारत ने पदक तालिका में अपना चौथा स्थान बरकरार रखा। भारत के खाते में अब 13 स्वर्ण, 17 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 38 पदक हैं।

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते। साक्षी चौधरी (51 किग्रा) ने इंग्लैंड की रूबी व्हाइट, प्रीति पवार (54 किग्रा) ने कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो, जैस्मिन लांबोरिया (57 किग्रा) ने नॉर्दर्न आयरलैंड की माइकेला वॉल्श, प्रिया घंघास (60 किग्रा) ने कनाडा की मैरी-बाथूल अल-अहमदियेह और अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) ने इंग्लैंड की चैंटेल रीड को हराकर स्वर्ण पदक जीते।

पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच (60 किग्रा) ने नामीबिया के ट्रायअगेन मॉर्निंग नदेवेलो और अंकुश पंघाल (80 किग्रा) ने इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को हराकर भारत के लिए दो और स्वर्ण पदक जोड़े।

हालांकि लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ऑस्ट्रेलिया की एम्मा सू ग्रीनट्री, जादुमणि सिंह (55 किग्रा) ऑस्ट्रेलिया के जे डिक्सन और नरेंद्र बरवाल (+90 किग्रा) इंग्लैंड के डामर थॉमस से फाइनल मुकाबले हार गए, लेकिन तीनों ने रजत पदक अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें: Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

पैरा एथलेटिक्स में सोमन राणा ने पुरुष एफ-57 शॉटपुट में स्वर्ण और शुभम जुयाल ने रजत पदक जीता। एथलेटिक्स की पुरुष ट्रिपल जंप स्पर्धा में प्रवीण चित्रावेल ने रजत तथा सेल्वा प्रभु तिरुमारण ने कांस्य पदक हासिल किया। जूडो में उन्नति शर्मा ने महिला 63 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में एक और पदक डाला।

दिन के अन्य मुकाबलों में जूडो में हर्ष तोकस कांस्य पदक मुकाबला हार गए, जबकि करणजीत सिंह मान और इनुंगानबी तकहेल्लामबम रेपेचेज दौर से बाहर हो गए। एथलेटिक्स में प्रियंका गोस्वामी महिला 10,000 मीटर रेस वॉक में चौथे स्थान पर रहीं, जबकि रवीना गायकवाड़ अयोग्य घोषित (DQ) कर दी गईं। पैरा एथलेटिक्स में रमेश शन्मुगम पुरुष 1500 मीटर टी-54 स्पर्धा में सातवें स्थान पर रहे।

ट्रैक साइक्लिंग में भारत के डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह और रोजित सिंह स्प्रिंट क्वालिफिकेशन से बाहर हो गए, जबकि दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों 10 किमी स्क्रैच रेस क्वालिफाइंग पूरी नहीं कर सके। लॉन बॉल्स में पुरुष युगल और महिला एकल स्पर्धा में भी भारतीय खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा।

पदक तालिका (शीर्ष 5)

  1. ऑस्ट्रेलिया – 61 स्वर्ण, 37 रजत, 50 कांस्य (कुल 148)
  2. इंग्लैंड – 25 स्वर्ण, 40 रजत, 34 कांस्य (कुल 99)
  3. कनाडा – 18 स्वर्ण, 18 रजत, 21 कांस्य (कुल 57)
  4. भारत13 स्वर्ण, 17 रजत, 8 कांस्य (कुल 38)
  5. स्कॉटलैंड – 12 स्वर्ण, 8 रजत, 17 कांस्य (कुल 37)

भारत की नजर अब एथलेटिक्स की शेष पदक स्पर्धाओं पर है, जहां गुलवीर सिंह (5000 मीटर फाइनल) और मिश्रित 4×400 मीटर रिले टीम से पदक की उम्मीद बनी हुई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा