Pakur News: घाटचोरा में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल
सूचना के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस
पाकुड़ के महेशपुर थाना क्षेत्र स्थित घाटचोरा के समीप सड़क हादसे में घायल साइमन मुर्मू को 108 एंबुलेंस न मिलने पर कांग्रेस नेता महबूब आलम ने टोटो से सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल को उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया है।
पाकुड़: महेशपुर थाना क्षेत्र के घाटचोरा गांव के समीप शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान साइमन मुर्मू के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण घायल को तत्काल अस्पताल ले जाने में कठिनाई हुई। इसी दौरान कांग्रेस नेता महबूब आलम अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए घायल को टोटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महेशपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर किए जाने की जानकारी मिली।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News


