सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर सीजेपी का विरोध, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने पुलिस पर छात्रों से धक्का-मुक्की का आरोप लगाया

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर सीजेपी का विरोध, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के विरोध में सीजेपी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की।

जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी अनुपस्थिति में वांगचुक को धरनास्थल से हटाया और छात्रों के साथ धक्का-मुक्की की।

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिन से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराने की सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजीपी) ने कड़ी निंदा की।

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने मीडिया से कहा कि दिल्ली पुलिस ने उनकी अनुपस्थिति में सोनम वांगचुक को धरनास्थल से उठाया है। वांगचुक को उठाने से पहले पुलिस ने उन्हें उनके एक दोस्त के यहां निगरानी में रखा था, जहां वह सुबह दैनिक कार्य करने के गए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने यहां मौजूद छात्रों से भी धक्का-मुक्की की है।

दीपके ने कहा कि अब हम इस शांतिपूर्ण आंदोलन को जारी रखेंगे और आज से अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने देश भर की जनता से अपील की है कि इस विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से ही जारी रखें, कोई भी इस नियम को ना तोड़े।

सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने इसे उच्च न्यायालय का आदेश बताया है कि जो कि बिल्कुल गलत तरीके से पेश किया गया है। वह अपनी कार्रवाई को सही ठहराने के लिए इसका इस्तेमाल कर रही है। उनका कहना है कि यह गलत तरीके से की गई व्याख्या अदालत की अवमानना है। इस दौरान जंतर-मंतर पर मौजूद छात्र और सीजेपी समर्थक ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें: प्रेम संबंध विवाद में 10वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, हावड़ा में सनसनी

दिल्ली पुलिस का कहना है कि उच्च न्यायालय के आदेश और सोनम वांगचुक की लगातार गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए आज उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदर्शनस्थल से उन्हें ले जाते समय सीजेपी के कार्यकर्ताओं ने गतिरोध उत्पन्न किया। पुलिस ने अनुरोध किया है कि सभी सीजेपी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से जंतर-मंतर को खाली कर दें।

यह भी पढ़ें: भारत टेक्स 2026: झारखंड की बांस निर्मित स्टील बोतल और मग ने बटोरी खूब सराहना, वैश्विक खरीदारों का आकर्षण बना पवेलियन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात