Koderma News: केटीपीएस डीवीसी ने धूमधाम से मनाया अपना रेज़िंग डे, सीजीएम ने काटा केक
मुख्य अतिथि सीजीएम संजय कुमार ने किया उद्घाटन
दामोदर घाटी निगम (DVC) के कोडरमा ताप विद्युत स्टेशन (KTPS) ने यूनिट-1 (500 मेगावाट) के वाणिज्यिक परिचालन की वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि सीजीएम संजय कुमार की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ अपना रेज़िंग डे मनाया।
कोडरमा: दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के कोडरमा ताप विद्युत स्टेशन (केटीपीएस) ने 18 जुलाई 2026 को अत्यंत हर्ष, गौरव एवं उत्साह के साथ अपना रेज़िंग डे मनाया। यह दिवस यूनिट-1 (500 मेगावाट) के वाणिज्यिक परिचालन की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। जिसने डीवीसी केटीपीएस में व्यावसायिक विद्युत उत्पादन की ऐतिहासिक शुरुआत का प्रतीक स्थापित किया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि महा प्रबंधक सह (सीजीएम) संजय कुमार ने केक काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा की डीवीसी के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से यह सफलता मिली है। विधुत उत्पादन में रेजिंग डे पर सभी को धन्यवाद दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि तपस मिर्धा, महाप्रबंधक (एएचएम), अमन ज्योति, महाप्रबंधक (ओ एंड एम) तथा मानस नस्कर, महाप्रबंधक, केटीपीएस फेज़-II शामिल थे।


डीवीसी केटीपीएस विश्वसनीय एवं सतत विद्युत उत्पादन के माध्यम से राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए संचालन उत्कृष्टता, पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा, नवाचार एवं संगठनात्मक श्रेष्ठता के उच्चतम मानकों को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


