Koderma News: राशन दुकान पर बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, इलाज के अभाव में मौत का आरोप

इलाज में लापरवाही को लेकर परिजनों की नारेबाजी

Koderma News: राशन दुकान पर बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, इलाज के अभाव में मौत का आरोप
(फोटो)

कोडरमा के सतगावां अंतर्गत ईटाय गांव में राशन लेने गए 60 वर्षीय जयकरण सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन न होने का आरोप लगाकर हंगामा किया।

सतगावां: थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईटाय गांव में मंगलवार को दिल का दौरा  पड़ने से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पहले प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र ईटाय और बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  सतगावां में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। ​मृतक की पहचान ईटाय गांव निवासी 60 वर्षीय जयकरण सिंह के रूप में की गई है। 

परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जयकरण सिंह मंगलवार को गांव के राशन डीलर अरुण कुमार की दुकान पर राशन लेने गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी छाती में तेज दर्द हुआ और वे वहीं गिर पड़े।​तबीयत बिगड़ते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण उन्हें तुरंत नजदीकी प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र ईटाय लेकर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन स्थिति के लिए ऑक्सीजन की कोई व्यवस्था नहीं थी। 

ऑक्सीजन न मिलने के कारण बुजुर्ग तड़पते रहे। इसके बाद उन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ​बुजुर्ग की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही स्वास्थ्य प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध होती तो शायद जयकरण सिंह की जान बचाई जा सकती थी। 

ग्रामीणों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग की है। ​दूसरी ओर  इस पूरे मामले पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश राम ने स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि जयकरण सिंह की मृत्यु अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही हो चुकी थी। जब उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया तब चिकित्सक ने पूरी जांच करने के बाद ही उन्हें मृत घोषित किया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर परिवार स्वास्थ्य मेले का किया भव्य उद्घाटन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात