Koderma News: झालसा के निर्देश पर स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विजेता छात्र-छात्राओं को जल्द किया जाएगा सम्मानित

Koderma News: झालसा के निर्देश पर स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
(संबोधित करतीं प्रज्ञा बाजपेई)

कोडरमा में झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और इंटरनेट के प्रभावों पर विभिन्न छात्र प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कोडरमा: झालसा के निर्देशानुसार  एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में  90 दिन गहन विधिक जागरुकता शिविर के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, कोडरमा उच्च विद्यालय, सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय एवं सीडी गर्ल्स हाई स्कूल में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण इंटरनेट के फायदे और नुकसान  पर निबंध प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।  

कार्यक्रम में  बतौर मुख अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के प्रभारी सचिव सह एसीजेएम प्रज्ञा बाजपेई उपस्थित थी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कानून के प्रति जागरूक करना है, जिससे  अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंच सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण  संतुलित और सुरक्षित रहे  साथ  ही, जीवन के लिए कितना उपयोगी है यह जानना सभी के लिए आवश्यक है। 

पर्यावरण से ही हमें भोजन, पानी और ऑक्सीजन प्राप्त होता है। जिस पर हम सभी  जीवन निर्भर  हैं। आज के बच्चों को इंटरनेट के फायदे और नुकसान दोनों की जानकारी होनी चाहिए तभी वे इसका सही से उपयोग कर पाएंगे जो उनके जीवन के लिए फायदेमंद होगा। वहीं   उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। 

वही उन्होंने  सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह बाल मजदूरी, शिक्षा का अधिकार,  अधिकार और कर्तव्य पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून की अवहेलना करने पर दंड का प्रावधान है। वहीं उन्होंने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक समस्या है जिसे हम सभी को मिलकर दूर करने की जरूरत है। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: सतपुलिया के पास टैंकर और हाईवा में भीषण टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

उन्होंने कहा कि बाल विवाह करना या कराना या उसमें शामिल होना कानूनन दंडनीय अपराध है, इसकी रोकथाम करना हम सब की नैतिक जिम्मेवारी है। बताते चलेगी प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए चार माह का विशेष अभियान, स्क्रीनिंग शुरू

कार्यक्रम को सफल बनाने में डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता नवल किशोर, किरण कुमारी, राजेंद्र मंडल, अरुण कुमार ओझा, अश्विनी शरण सहित पीएलबी लगे रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात