Koderma News: जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए चार माह का विशेष अभियान, स्क्रीनिंग शुरू

शिविर में एसटीएस सुनीता व ज्योति रहीं उपस्थित

Koderma News: जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए चार माह का विशेष अभियान, स्क्रीनिंग शुरू
(वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच)

कोडरमा को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग ने चार महीने का विशेष अभियान शुरू किया है, जिसके तहत झुमरीतिलैया और डंडाडीह में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों से लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

कोडरमा: राज्य यक्ष्मा कार्यालय, झारखण्ड, रांची द्वारा जनवरी से जून 2026 तक अधिसूचित टीबी मरीजों की संख्या के आधार पर कोडरमा जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से चार माह का विशेष लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत जिले में अधिक से अधिक लोगों की हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी स्क्रीनिंग की जा रही है। 

अभियान के प्रथम दिन 14 जुलाई को जिले के दो स्थानों पर टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, झुमरीतिलैया में कुल 53 व्यक्तियों तथा वृद्धाश्रम, झुमरीतिलैया में कुल 13 व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। 

वृद्धाश्रम में लाभुकों की ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की भी जांच की गई। दोनों शिविरों में टीबी के लक्षण वाले कुल 16 व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके बलगम के नमूने ट्रूनेट मशीन से जांच के लिए भेजे गए। इसी क्रम में 15 जुलाई 2026 को जयनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन, डंडाडीह में टीबी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में कुल 66 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें टीबी के लक्षण वाले 6 व्यक्तियों के बलगम के नमूने ट्रूनेट जांच के लिए भेजे गए। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर संबंधित मरीजों का तत्काल उपचार प्रारंभ किया जाएगा। शिविर में अशोक कुमार, जीतू कुमार, एसटीएस सुनीता कुमारी, जीएनएम ज्योति कुमारी, एसटीएलएस विकास कुमार सिन्हा, सीएचओ, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर परिवार स्वास्थ्य मेले का किया भव्य उद्घाटन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात