Dumka News: विधायक बसंत सोरेन और उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया 'झारफल' कटहल यूनिट का उद्घाटन
PVTG वर्ग की महिलाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
दुमका में विधायक बसंत सोरेन और उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने संथाल परगना महिला प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा संचालित 'झारफल' कटहल प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन किया। इस दौरान JSLPS की सीआईएफ ऋण योजना से सखी मंडल की दीदियों को टोटो चाबियां बांटी गईं तथा जनता दरबार में समस्याओं का समाधान किया गया।
दुमका: सदर प्रखंड परिसर में आज आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक बसंत सोरेन एवं उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने संथाल परगना महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित 'झारफल' कटहल प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशांत ए.पी. एक्का सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन एवं JSLPS के संयुक्त प्रयास से स्थापित यह प्रोसेसिंग यूनिट विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) परिवारों की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर सम्मानजनक एवं स्थायी आजीविका उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।



उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत माननीय विधायक बसंत सोरेन द्वारा जनता दरबार सह जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। वहीं उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News


