अमेरिका-ईरान युद्ध तेज: होर्मोजगन में तीन नागरिकों की मौत, खाड़ी में बढ़ा तनाव

होर्मोजगन प्रांत में अमेरिकी हमलों में तीन नागरिकों की मौत, आठ घायल होने का ईरान का दावा

अमेरिका-ईरान युद्ध तेज: होर्मोजगन में तीन नागरिकों की मौत, खाड़ी में बढ़ा तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार तेज होता जा रहा है। ईरान ने दावा किया है कि होर्मोजगन प्रांत में अमेरिकी हमलों में तीन नागरिकों की मौत और आठ लोग घायल हुए हैं, जबकि अमेरिकी सेंटकॉम ने इस दावे को खारिज किया है।

तेहरान/वाशिंगटन: ईरान का होर्मुज जलडमरूमध्य युद्ध के मैदान में तबदील हो चुका है। अमेरिका और ईरान के मध्य छिड़ी जंग के रुकने के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे। अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) ने ईरान पर ताजा हमले किए हैं। ईरान ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सटे होर्मोजगन प्रांत में शनिवार सुबह हुए हमलों में कम से कम तीन नागरिक मारे गए हैं और आठ अन्य घायल हुए हैं। सेंटकॉम ने इस दावे को झुठलाते हुए कहा कि दो तेल टैंकर होर्मुज में माइंस (बारूदी सुरंगों) से टकरा गए। इससे विस्फोट हुआ है। ईरान की सेना का कहना है कि उसने बहरीन, जॉर्डन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

अल जजीरा, सीएनएन, गल्फ न्यूज और सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, तस्नीम समाचार एजेंसी ने ईरान की सेना के हवाले से कहा कि कुवैत और जॉर्डन में अनेक अमेरिकी सैन्य बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए हैं। ईरान ने चेतावनी दी कि उसके हमले और तेज होंगे। बंदर अब्बास के अधिकारियों ने बिजली सुविधा केंद्रों और रेलवे स्टेशन पर हमलों की जानकारी दी है। इस टकराव से खाड़ी क्षेत्र में भी तनाव बढ़ गया है। कतर ने कहा कि उसने दोहा के पास एक मिसाइल हमले को रोका। कतर ने उन दावों को बेबुनियाद बताया कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए सहमत हो गया है। दुबई के अधिकारियों ने डाउनटाउन दुबई में विस्फोटों के दावों को खारिज कर दिया है।

सेंटकॉम ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर सेना ने ईरान पर लगातार सातवीं रात हमले किए। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि बीते कुछ घंटों की तुलना में अमेरिका के हवाई हमले तेज हो गए हैं। मध्य शहर यज्द और दक्षिणी शहरों लार, अहवाज, सिरिक, बुशहर, बंदर अब्बास और दराब में धमाके हुए हैं। केशम द्वीप पर भी लगातार दूसरी रात धमाके हुए हैं। होर्मोजगन प्रांत के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी हवाई हमलों में प्रांत के दो पुलों और एक सुरंग को निशाना बनाया गया। होर्मोजगन के डिप्टी गवर्नर ने बताया कि शनिवार तड़के प्रांत में कई जगहों पर हुए हुए हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

आईआरजीसी का कहना है कि बुशहर के ऊपर एक एमक्यू-9 ड्रोन को ट्रैक कर मार गिराया गया। यही नहीं, उत्तरी हिंद महासागर में अमेरिकी जहाज को 'शोर-टू-सी' (तट से समुद्र में मार करने वाली) क्रूज मिसाइल से निशाना बनाया। आईआरजीसी ने बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले करने की पुष्टि भी की है। आईआरजीसी ने दावा किया कि अमेरिकी सेना समर्थित चार जहाजो ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश की, जिन्हें मिसाइल और ड्रोन के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान वहीं रोक दिया गया। इसके अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में बारूदी सुरंगों वाले रास्ते से गुजरने के बाद दो तेल टैंकरों में धमाका हुआ और उनमें आग लग गई।

यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल हार के बाद हैरी केन का बड़ा बयान, भविष्य पर अभी नहीं लेंगे फैसला

तस्नीम के अनुसार, ईरान की सेना ने कुवैत और जॉर्डन में कई अमेरिकी सैन्य बुनियादी ढांचा स्थलों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए हैं। इन स्थलों में कैंप उदैरी (कुवैत) गोला-बारूद का डिपो, अली अल सलेम बेस (कुवैत) मुख्यालय की इमारतें, गोला-बारूद डिपो और पास के जोड़ने वाले पुल, मुवाफक साल्टी, अल अजराक एयर बेस (जॉर्डन) और सैन्य ईंधन टैंक पर जोरदार हमला किया गया है। इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद मोजेतबा खामेनेई के सीनियर मिलिट्री एडवाइजर मोहसिन रेजाई ने चेतावनी दी कि अगर 14-सूत्रीय समझौते के टूटने के बाद अमेरिका इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ चल रहे संघर्ष और सैन्य अभियान को जारी रखता है तो तेहरान जवाबी हमलों से आगे बढ़कर कार्रवाई करेगा।

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: हार के बाद जूड बेलिंघम का भावुक संदेश, बोले- एकजुट रहेंगे तो जीतेंगे

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात