मधुपुर के शिव मंदिर से आधा किलो चांदी का सर्प मुकुट चोरी, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
रामजस रोड स्थित श्री गिरी शिव मंदिर में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी
देवघर जिले के मधुपुर स्थित रामजस रोड के श्री गिरी शिव मंदिर से लगभग 500 ग्राम वजनी चांदी का सर्प मुकुट चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मंदिर प्रबंधन ने मधुपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
देवघर: मधुपुर शहर के रामजस रोड स्थित श्री गिरी शिव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से भगवान शिव पर स्थापित लगभग 500 ग्राम वजनी चांदी का सर्प मुकुट चुरा ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है।
मंदिर के पुजारी ने इस संबंध में मधुपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मंदिर प्रबंधन ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई कर चोरी गए चांदी के सर्प मुकुट की बरामदगी की मांग की है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की आवश्यकता जताई है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


