स्वच्छ मधुपुर अभियान को मिली नई रफ्तार, वार्ड-7 में घर-घर बांटे गए डस्टबिन
चांदमारी मोहल्ला में घर-घर पहुंची नगर परिषद की टीम
मधुपुर नगर परिषद ने स्वच्छ मधुपुर अभियान के तहत वार्ड संख्या-7 के चांदमारी मोहल्ला में डोर-टू-डोर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों के बीच डस्टबिन का वितरण किया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्षा दरक्शां परवीन ने लोगों से घरों का कचरा निर्धारित डस्टबिन में रखने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने और नियमित रूप से स्वच्छता कर्मियों को कचरा सौंपने की अपील की।
देवघर: मधुपुर नगर परिषद द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-7 स्थित चांदमारी मोहल्ला के हरि मंडा परिसर में डस्ट बिन का वितरण किया गया साथ ही साथ डोर-टू-डोर स्वच्छता जागरूकता एवं डस्टबिन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्षा दरक्शां परवीन शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्षा ने स्थानीय नागरिकों के बीच डस्टबिन का वितरण किया तथा घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही रखें और गली-मोहल्लों में गंदगी फैलाने से बचें। साथ ही नियमित रूप से नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों को कचरा सौंपने की भी सलाह दी।इस अवसर पर वार्ड संख्या-7 की वार्ड पार्षद मंजू देवी, वार्ड नंबर 8 की वार्ड पार्षद शकीला खातून, वार्ड नंबर 6 के वार्ड पार्षद गौरव जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सभी ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।नगर परिषद अध्यक्षा दरक्शां परवीन ने अपने संबोधन में कहा कि "स्वच्छता केवल सरकार या नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने घर, गली और आसपास के वातावरण को साफ रखने का संकल्प ले, तो मधुपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक एवं अन्य कचरे का उचित निस्तारण करने, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने तथा स्वच्छता के प्रति दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद की ओर से उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए संदेश दिया गया कि "स्वच्छता अपनाइए, बीमारी भगाइए – स्वच्छ मधुपुर,स्वस्थ मधुपुर बनाइए। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए नगर परिषद के अभियान में सहयोग करने का संकल्प लिया। नगर परिषद का कहना है कि आने वाले दिनों में शहर के सभी वार्डों में इसी प्रकार डोर-टू-डोर स्वच्छता जागरूकता अभियान और डस्टबिन वितरण कार्यक्रम चलाया जाएगा,ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण के साथ-साथ शहर में साफ-सफाई की संस्कृति को और मजबूत बनाया जा सके।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


