सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल में 100 फलदार पौधों का वितरण, हरित रांची का लिया संकल्प
रांची नगर निगम और प्रिज्मोलॉइन के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुआ कार्यक्रम
रांची के बरियातू स्थित सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल में रांची नगर निगम और प्रिज्मोलॉइन के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक छात्राओं के बीच 100 फलदार पौधों का वितरण किया गया और उन्हें पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
रांची। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को रांची के बरियातू स्थित सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रांची नगर निगम के उप नगर आयुक्त एवं सहायक नगर आयुक्त का विशेष सहयोग रहा। नगर निगम और प्रिज्मोलॉइन के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत स्कूल की सैकड़ों छात्राओं के बीच 100 फलदार पौधों का वितरण किया गया।
इस दौरान उपस्थित 100 से अधिक छात्राओं को फलदार पौधे प्रदान किए गए और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सभी छात्राओं को एक स्वर में संकल्प दिलाया गया कि वे इन पौधों को अपने-अपने घरों में सुरक्षित रूप से लगाएंगी तथा उनकी नियमित देखभाल करेंगी, ताकि वे बड़े होकर फलदार वृक्ष बन सकें।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम एक्सीलेंस स्कूल की मैनेजर नीता पांडे, प्राचार्य श्री दीपक कुमार, शिवेंद्र कुमार सिंह (डीएसओ, रांची), प्रिज्मोलॉइन के मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषभ सिंघानिया, डायरेक्टर (एचआर एवं एडमिन) स्नेहा सिंघानिया, कुछ खास इवेंट्स के निदेशक उदय साहू, समाजसेविका रूपम झा, दुर्गा पासवान (प्रिज्मोलॉइन) तथा पारस कुमार सिंह (प्रिज्मोलॉइन) उपस्थित थे।
इसके अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में रीता कुमारी, अशरफ अली, शिवली अख्तर, सुधाकर यादव और रंजीत गुप्ता सहित कई अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


