Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 में 4 अगस्त से शुरू होगी विशेष हेलीकॉप्टर सेवा
आकाशीय दर्शन और हवाई यात्रा के लिए किफायती सुविधा
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर 4 अगस्त से देवघर, बासुकीनाथ और त्रिकूट पर्वत के लिए विशेष हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो रही है। डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि श्रद्धालु झारखंड एविएशन की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कराकर सुलभ हवाई दर्शन का लाभ उठा सकते हैं।
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने 4 अगस्त से देवघर और बासुकीनाथ के लिए विशेष हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस सेवा का उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुलभ और तीव्र हवाई दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार एवं नागर विमानन विभाग के सहयोग से शुरू की जा रही यह सेवा झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट (JFI) द्वारा संचालित की जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (नागर विमानन) द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप विभिन्न हवाई परिदर्शन और यात्रा पैकेज निर्धारित किए गए हैं।



हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ लेने के इच्छुक श्रद्धालु झारखंड एविएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 9122583111 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से समय रहते बुकिंग कराने की अपील की है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News


