Deoghar News: हरित देवघर अभियान के तहत रेड रोज स्कूल में 194 विद्यार्थियों को बांटे गए पौधे

रेड रोज स्कूल के 194 विद्यार्थियों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे किए गए वितरित

Deoghar News: हरित देवघर अभियान के तहत रेड रोज स्कूल में 194 विद्यार्थियों को बांटे गए पौधे
हरित देवघर अभियान के तहत रेड रोज स्कूल के 194 विद्यार्थियों को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

यूथ वॉइस, देवघर द्वारा संचालित "हरित देवघर" अभियान के तहत रेड रोज स्कूल में 194 विद्यार्थियों के बीच पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित करना था।

देवघर: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से यूथ वॉइस, देवघर द्वारा संचालित "हरित देवघर" वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत शनिवार को रेड रोज स्कूल, देवघर में पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने तथा पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 194 विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया। साथ ही सभी छात्रों को पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण करने का संकल्प दिलाया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि वृक्ष पृथ्वी के जीवन चक्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका होती है।

Jharkhand Govt Ad
कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव युधिष्ठिर राय, समाजसेवी संजय मालवीय तथा आशुतोष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में यूथ वॉइस, देवघर की टीम के शुभम कुमार, गौरव राज, सूरज चौधरी, अनुज राय, अभिजीत कुमार, प्रीतम कुमार, रितेश कुमार राय, अभिषेक कुमार, सिंटू कुमार राय, शिवम कुमार और आयुष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से अनिल कुमार पांडेय, पप्पू सिंह, रतन कुमार, अजय सिंह, रमेश राय सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Deoghar News:चांदमारी मोहल्ले में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन हटेगी, छह माह बाद मिली बड़ी राहत 

कार्यक्रम के अंत में यूथ वॉइस, देवघर ने "हरित देवघर" अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और पूरे जिले को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने का संकल्प दोहराया। संस्था ने सभी नागरिकों से प्रत्येक वर्ष कम-से-कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 में 4 अगस्त से शुरू होगी विशेष हेलीकॉप्टर सेवा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के मुक्केबाज़ों का कमाल, 7 गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाई धूम कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के मुक्केबाज़ों का कमाल, 7 गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाई धूम
Sahebganj News: वन विभाग के आश्वासन के बाद भी गायब हुई लकड़ी, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Sahebganj News: सिविल सर्जन कार्यालय में प्रभारी प्रधान सहायक अश्वनी कुमार सिन्हा को दी गई विदाई
Dumka News: JCECEB ANM परीक्षा के लिए PREJHA फाउंडेशन लगाएगा निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कैंप
Dumka News: विधायक बसंत सोरेन और उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया 'झारफल' कटहल यूनिट का उद्घाटन
Dhanbad News: एएमपी कोलियरी कर्मी मंटु महतो की इलाज के दौरान मौत, जीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
Dhanbad News: कोयला चोरी रोकने को CISF का बड़ा एक्शन, विभिन्न क्षेत्रों में वाहन जांच
Pakur News: घाटचोरा में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल
Pakur News: डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया बने नए सिविल सर्जन, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का लिया संकल्प
Pakur News: सीएचसी में अब उपलब्ध है आधुनिक इलाज, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 में 4 अगस्त से शुरू होगी विशेष हेलीकॉप्टर सेवा
Giridih News: सर्वजन पेंशन योजना के 2.87 लाख लाभुकों के बैंक खाते में भेजे गए ₹58.34 करोड़